Let’s travel together.

इंदौर में रंग पंचमी गेर देखने आए विदेशी पर्यटकों का पासपोर्ट और अन्य सामान हुआ गुम, जीआरपी पुलिस ने खोज निकाला..

0 67

इंदौर।  विदेशी नागरिक विल हेल्मस डिक्रोस व डरकीना रोटर्स निवासी नीदरलैंड अपने दोस्त शरद गोयल निवासी मुंबई के साथ जयपुर इंदौर एक्सप्रेस से यूनेस्को में शामिल होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध  रंगपंचमी की गेर में शामिल होने इंदौर आए थे। यात्रा के दौरान विल हेल्मस डिक्रोस का लेडीज पर्स जिस में उनका पासपोर्ट, मंहगा मोबाइल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था जो इंदौर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद, घर पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन में ही कहीं छूट गया है ।

 

उक्त सम्बंध में उनके द्वारा थाना जीआरपी इन्दौर पहुंचकर  सूचना देने पर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल ही खोए हुए कीमती सामान की तलाश हेतु संजय शुक्ला, थाना प्रभारी, जीआरपी थाना इंदौर द्वारा एक टीम गठित कर रेलवे परिक्षेत्र में तलाश के लिए लगाया गया ।

टीम के साथी आरक्षक राजकुमार कैथवास द्वारा रेलवे यार्ड में खड़े जयपुर इंदौर के खाली रैक की सघन चेकिंग कर उक्त सभी सामान ट्रेन में खोज लिया गया। गुम समस्त सामान विदेशी नागरिक विल हेल्मस डिक्रोस को विधिवत सुपुर्द किया गया। जीआरपी इंदौर की इस सक्रियता एवं कार्यवाही की विदेशी मेहमान विल हेल्मस डिक्रोस, डरकीना रोटर्स निवासी नीदरलैंड व उनके दोस्त शरद गोयल निवासी मुंबई द्वारा प्रशंसा की गई और धन्यवाद दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811