Let’s travel together.

वन विभाग की लापरवाही,ग्रामीणों के सुझाव पर नहीं दिया ध्यान:टूट गई मेढ़, बह गया तालाब का पानी

0 433

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले के ग्राम सांगा के निकट वन विभाग के अंतर्गत एक तालाब की मेढ़ टूटने और उसका पानी खेतों में भर जाने का मामला सामने आया।

वन विभाग के अंतर्गत बताए जाने वाले इस तालाब के फूटने पर विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब निर्माण करते समय भी सही आंकलन नहीं किया गया और अधिक भराव के बाद पानी निकासी की व्यवस्था पर भी यथोचित ध्यान नहीं दिया गया, ग्रामीणों का कहना था कि इस तालाब में विभिन्न नालों या स्थानों से पानी आता है

जिससे जल भराव ज्यादा होता है पर बनाने वालों ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया साथ ही क्षेत्र के रेंजर और बीट गार्ड को भी अवगत करवाया गया था कि मेढ़ में छेद हो गए है उसे बंद किया जाए अन्यथा बारिश के समय मेढ़ में बने हुए छिद्र बड़े हो जाएंगे जिससे पानी तेज गति से जाएगा व मेढ़ टूट सकती है और ठंड व गर्मी के मौसम में वन्य जीवों को पानी के लिए परेशानी होगी।जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि तालाब का अस्तित्व ही खतरे में आ गया और भविष्य में इंसान और मवेशियों के लिए उपयोगी पानी बह गया जो जंगल के जानवर, जलचर और पक्षियों को अब बहुत कम सहारा दे पाएगा।

जिले में जल संरक्षण के तमाम प्रयास लगातार जारी रहते है पर एकत्रित जल को सुरक्षित रखने के नाम पर खानापूर्ति के समाचार भी सामने आते रहते है जिससे गर्मियों के मौसम में जल की कमी भी सामने आती रहती है यहां भी सुधार तो नहीं हुआ और गैर जिम्मेदारी के कारण तालाब की मेढ़ जरुर टूट गई और पानी बह गया।

ग्राम वन समिति की बैठक में भी रखा गया था प्रस्ताव

इस तालाब की मेढ़ में दिखाई देने वाले छेद और रिसाव को लेकर ग्राम वन समिति तेजगढ़ की जून माह की बैठक का प्रस्ताव संबंधी एक पत्र भी सामने आया है जिसके अनुसार तालाब में रिसाव हो रहा है बड़ा छेद हो गया है जिससे तालाब फटने की संभावना है मेढ़ कमजोर हो गई है जिसकी मरम्मत की जाए,परंतु उस पर भी अमल नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811