Let’s travel together.

21 मार्च को योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ, मंत्रियों की लिस्ट को लेकर आई ये खबर

0 551

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बंपर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है.इसके बाद अब शपथ ग्रहण का इंतजार किया जा रहा है.सूत्रों के हवाले से खबर है कि 21 मार्च को दोपहर तीन बजे के बाद योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ लेंगे.मंत्रियों की लिस्ट पर अभी मंथन जारी है.
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बुधवार की शाम राज्य में सरकार गठन पर चर्चा की.
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में नई सरकार के गठन,नए मंत्रियों और आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई.बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राज्य चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील बंसल मौजूद थे.बीजेपी की है ये रणनीति
मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सहारे बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव को भी साधने की कवायद कर रही है.
इसलिए बीजेपी आलाकमान और यूपी बीजेपी कोर ग्रुप के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं. बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहती है .जिनके जरिए तमाम मतदाताओं को साधा जा सके और लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल की जा सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811