Let’s travel together.

म.प्र.टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में दमोह के खिलाड़ी का चयन

0 312

25 से 27 मार्च तक ग्वालियर में आयोजित होगी प्रतियोगिता

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह:आगामी 25 से 27 मार्च को ग्वालियर में निःशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित होने जा रही मध्यप्रदेश टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता(लक्ष्य-20 ट्राफी) में दमोह क्रिकेट अकेडमी के दिव्यांग खिलाड़ी अब्दुल शहजाद का चयन हुआ इसके बाद एकेडमी में खुशी औऱ प्रोत्साहन का माहौल भी देखा गया।
अब्दुल शहजाद ने बताया कि पिछले वर्षों से वे स्थानीय कोच रोहित अठ्या से कोचिंग ले रहे है उन्होंने भरोसा किया, कमियों को सुधारा,उनकी मेहनत से चयन हुआ, पिछले नवंबर माह में ग्वालियर ट्रायल देने गए थे उसके बाद एक बॉलर के रूप में उनका चयन हुआ है प्रदेश के चुनिंदा दिव्यांग खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। वही दमोह क्रिकेट एकेडमी के कोच रोहित अठ्या का कहना था कि अब्दुल ने काफी मेहनत की, बहुत खुशी की बात है कि प्रदेश की टीम में शहर के दिव्यांग खिलाड़ी को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा,औऱ वे आगे भी शहर और प्रदेश का नाम रोशन करें।

“टूर्नामेंट 25 से 27 मार्च तक है प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के बाद नजरिया बदलता है खिलाड़ी खुद को चेंज करता है प्रदेश में अभी सुविधाओं औऱ प्रशिक्षण केंद्रों की कमी है,नजरिये भी अलग है जिस पर ध्यान देना आवश्यक है, जब बच्चे खेलेंगे तो सफलता भी मिलेगी”
संजय सिंह तोमर
सेक्रेटरी ऑफ एपीपीसीसीए
(निःशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति) ग्वालियर

” दमोह क्रिकेट एकेडमी के कोच और खिलाड़ी की मेहनत का परिणाम है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा औऱ शहर का नाम रोशन होगा।प्रदेश स्तर पर भी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं तो अन्य प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर प्राप्त होगा”
-दीपक श्रीवास्तव,एडवोकेट
सचिवजिला क्रिकेट संघ,दमोह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811