Let’s travel together.

विश्व धरोहर शिव धाम मंदिर भोजपुर पर श्रावण मास के पहले सोमवार भक्तों का उमड़ा जन सैलाव

0 151

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

विश्व प्रसिद्ध विशाल शिवलिंग मन्दिर भोजपुर पर सुबह 7 बजे से लगा भक्तो का मेला।लाखो की संख्या में भक्तो ने किया शिव अभिषेक ,प्रशासन ने और पुरातत्व विभाग ने किए पुख्ता इंतेजमात।10 बी शताव्दी का प्राचीन विश्व का सबसे बड़ा विशाल शिवलिंग मन्दिर हैं ।आज सुवह से विश्व प्रसिद्द शिवलिंग मंदिर भोजपुर में भक्तो का ताँता लगा हुआ हैं 10 बी सदी में राजा भोज के समय का विश्व का सवसे बड़ा शिवलिंग मंदिर हैं /

रायसेन जिले के भोजपुर का भोजेश्वर मंदिर 11 सदी से 13 वीं सदी की मंदिर वास्तुकला का एक अद्वितीय उदाहरण है। अगर यह मंदिर पूर्णरूप से निर्मित होता तो पुराने भारत का अपनी तरह का एक आश्चर्य होता है। मंदिर का पूरी तरह भराहुआ नक्काशीदार गुम्बद और पत्थर की संरचनाएं, जटिल नक्काशी से तैयार किये गए प्रवेश द्वार और उनके दोनों तरफ उत्कृष्टता से गढ़ी गई आकृतियाँ देखने वालों का स्वागत करती हैं।मंदिर की बालकनियों को विशाल कोष्ठक और खंभों का सहारा दिया गया है। मंदिर की बाहरी दीवारों और ढाँचे को कभी बनाया ही नहीं गया। मंदिर को गुंबद के स्तर तक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया मिट्टी का रैम्प अभी तक दिखाई पड़ता है, जो हमें इमारत निर्माण कला (चिनाई) में पुरातन बुद्धिमत्ता का स्वाद चखाता है।भोजपुर, बलुआ पत्थर की रिज जो मध्य भारत की विशेषता है, पर स्थित 11 वीं सदी का एक शहर है। यह मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। बेतवा नदी पुनः बनाए गए इस प्राचीन शहर के पास बहती है जो भोजपुर पर्यटन में पुरानी दुनिया के आकर्षण का समावेश करती है। यह शहर, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 28 किलोमीटर की मामूली सी दूरी पर स्थित है /यहाँ ग्यारहवी शताब्दी की पर्याप्त बुद्धिमत्ता से निर्मित दो बाँधों वाली विस्मयकारी संरचना है, जो बेतवा नदी का रुख मोड़ने और पानी को रोकने के लिए भारी पत्थरों से बनाई गई थी, जिनसे एक झील का निर्माण हुआ था। भोजपुर का यह नाम परमार राजवंश के सबसे शानदार शासक राजा ‘भोज’ के नाम पर रखा गया था। उनके शासनकाल के तहत बिना तराशे हुए बड़े पत्थरों की इमारत बनाने की एक प्राचीन शैली द्वारा (विशाल चिनाई) द्वारा निर्मित यह बांध अवश्य देखे जाने वाले स्थानों में से एक है चाहे आप अचानक पहुँचने वाले पर्यटक हों या फिर वास्तुकला के पुजारी।

भोजपुर और उसके आसपास के पर्यटक स्थल भोजेश्वर मंदिर को पूर्व के सोमनाथ के नाम से भी जाना जाता है जो भारत की उन अद्भुत संरचनाओं वाली इमारतों में से एक है, जिसे एक बार ज़रूर देखा जाना चाहिए। इस प्राचीन शहर के दैत्य जैसे बांधों के अवशेष आपको आश्चर्य में डाल देंगे। ‘अधूरा’ होने का तथ्य ही इस प्राचीन शहर को अनूठी गुणवत्ता प्रदान करता है, उन चट्टानी खदानों में जाना बहुत ही रोमांचकारी होता है जहाँ आप हाथ से तराशे गए पत्थर के मूर्ति शिल्प को देख सकते हैं जो कभी एक पूरे मंदिर या महल का रूप नहीं ले पाए। हर दूसरे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पर आप प्राचीन शहर के खंडहरों का निरीक्षण कर सकते हैं पर यहाँ वास्तव में वो शहर है जो कभी पूरा ही नहीं किया गया।यहाँ भक्तो की कतार सुवह से लगी हुई हैं मंदिर में देश दुनिया से भक्त आतें हैं और यहाँ आकर शिव भक्ति में लींन हो जातें /हजारो की संख्या में भकरो का ताता लगा हुआ हैं /यह एक ऐतिहासिक धरोहर के साथ ,धार्मिक प्रचीन धरोहर हैं /

इनका कहना है

प्रसाशन ने इस बार अच्छी व्यवस्थाये की हैं और भक्तो को शिवलिंग के दर्शन आसानी से हो रहें हैं बहीं बच्चो के मनोरंज के लिए विशाल मेला लगा हुआ हैं पुलिस और मिलेट्री दोनों मन्दिर व्यवस्थाओ को संभाले हुए हैं बहीं नेता और vip अधिकारियो का आना जाना लगा हुआ हैं

शेलेंद्र गिरी गोस्वामी महंत ,भोजपुर मंदिर

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम किए है भक्तो को दर्शन कराने को लेकर पुलिस कर्मी मौजूद है चारो ओर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद है

संदीप चौरसिया थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811