Let’s travel together.

राजधानी में हुई वर्षा का जलाशयों पर नहीं हुआ असर सीहोर में गिरे पानी तो बढ़ेगा बड़े तालाब का जलस्तर

45

भोपाल। राजधानी में एक जून से अब तक करीब 280 एमएम वर्षा हो चुकी है, लेकिन इसका असर जलाशयों पर बिल्कुल नहीं हुआ। इसका कारण भोपाल की अपेक्षा सीहोर में वर्षा का कम होना है। बता दें कि सीहोर में वर्षा होने पर कोलांस नदी का पानी बड़े तालाब में बहकर आता है। इसी से बड़े तालाब का पेट भरता है। वहीं यह पानी आगे केरवा व कलियासोत डेम तक पहुंचता है, जिससे इनका जलस्तर भी बढ़ता है।

नगर निगम के जलकार्य शाखा के एई अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि सीहोर जिले में अभी सामान्य से कम वर्षा हुई है। जिससे कोलांस नदी में अब तक चार फीट पानी बह रहा था, रविवार को ये भी एक फीट पर आ गया है। वहीं कोलार डेम की कार्यपालन यंत्री हर्षा जैनवाल ने बताया कि बेतवा बेसिन के आसपास क्षेत्रों में अभी पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। एक जून से लेकर अब तक इसके जलस्तर पर कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। वर्तमान में कोलार डेम 56 प्रतिशत खाली है। इधर केरवा, कलियासोत, हथाईखेड़ा व घोड़ापछाड़ डेम के जलस्तर में भी कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

पिछले वर्ष 24 जुलाई को खोले गए थे गेट

पिछले वर्ष 10 जुलाई 2022 तक सीहोर में पर्याप्त वर्षा हुई थी, जिससे एक वर्ष पहले बड़े तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल से दो फीट कम था। वहीं 24 जुलाई 2022 को बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने की वजह से भदभदा डेम के सात गेट खोले गए थे। इसके साथ ही अतिवृष्टि होने से देर रात केरवा, कलियासोत व कोलार डेम के गेट भी खोलना पड़ा था।

जलाशयों की स्थिति

जलाशय – फुल टैंक लेवल – न्यूनतम जलस्तर – वर्तमान जलस्तर – जलभराव

बड़ा तालाब – 508.04 – 505.81 – 505.93 – 45 प्रतिशत

केरवा – 509.93 – 500.79 – 503.22 – 30 प्रतिशत

कलियासोत – 505.57 – 486.16 – 500.25 – 67 प्रतिशत

हथाईखेड़ा – 474.11 – 466.34 – 471.36 – 44 प्रतिशत

घोड़ापछाड़ – 477.31 – 465.73 – 471.80 – 32 प्रतिशत

कोलार – 462.20 – 432.93 – 452.29 – 44 प्रतिशत

इनका कहना

शहर में जलाशयों का जलस्तर अभी सामान्य है, इसमें कोई खास बढ़त नहीं है। यदि आसपास के जिलों में वर्षा होती है, तो यह पानी भोपाल के जलाशयों में पहुंचता है।

– नितिन कुहिकर, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, संभाग भोपाल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     हलाली समूह जल प्रदाय योजना का ट्रायल रन शुरू     |     मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद पीएम जनमन में शिवपुरी का नाम रोशन करने वाले अफसर को कर दिया गया सस्पेंड     |     सियरमऊ घाट पर डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा     |     सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन के साथ हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव     |     मांगरोल एवं शोकलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन     |     नवाचार वोट बैंक या आत्मसंतोष का वाहक नहीं समाज को नईं दिशा और दशा देने का उद्देश – नरेंद्र शिवाजी पटेल      |     गौर महाविधालय भेल के एन सी सी केडिट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     सख्त आदेश के बावजूद भी नरवाई में आग लगाते किसान,एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर की कार्यवाही     |     रायसेन नगर सहित जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया मां अंजनी के लाल हनुमंत लाल का जन्मोत्सव     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811