Let’s travel together.

टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन डालने हेतु खोदे गए रोड़ से हो रही ग्रामीणों को समस्या,कभी भी हो सकता बडा हादसा

0 154

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना जलजीवन मिशन के तहत तहसील सिलवानी के ग्राम कुंडाली में ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिल सके इसलिए लोक स्वास्थ्ययांत्रिकी बिभाग द्वारा करोड़ो की लागत से पानी टंकी का निर्माण चालू है। मगर दो माह वीत जाने के बाद भी पाइप लाइन डालने हेतु खोदी गई नवनिर्मित सड़को को ठेकेदार द्वारा दुरुस्त नही किया गया जिससे आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

बही बीच सड़को पर खुले में पाइप छोड़ दिये जिससे जिससे चार पहिया दो पहिया ट्रैक्टर सहितअन्य बाहनों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणो ने बताया आगामी मई माह में ग्राम में शादी विवाह होने से बारात निकलने में भी खुदी सड़को एवम बीच सड़क पर पड़ी पाइप लाइन से काफी दिक्कत होगी ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़को पर बिछाई गई ओपन पाइप लाइन बीच सड़क पर पड़ी है जिसमे नालियों का गंदा पानी भरा रहा है खुले

में पड़ी पाइप लाइन से जहां एक और आवागमन में परेशानी हो रही तो बही मोटरसायकिल सवार एवं छोटे बच्चे बुजुर्ग अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणो ने कहा इसकी शिकायत लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को करने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी जांच करने नही आया जवकि निर्माण कार्य की जांच नियमित होनी चाहिए ठेकेदार एवं पी,एच् ई विभाग की मिलीभगत के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन द्वारा भी लापरवाही पुर्वक चल रहे टंकी निर्माण पर ध्यान नही दिया जा रहा है।ग्रामवासियों के अनुसार पाइप लाइन भी गुणवत्ताहीन एवं नकली लेजम पाइप डाली है जिसमे चंद वर्षो में पानी लीकेज होने की संभावना है एवं टंकी निर्माण में भी गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिससे करोड़ो रुपये से निर्मित टंकी कुछ वर्षों में ही भृष्टाचार की भेंट चढ़ कर छतिग्रस्त हो जाएगी।

ग्रामीण महेश कुमार,रामकुमार, दिगम्बर पटेल,नवल साहू,धर्मेन्द्र लोधी,सुरेश कुमार,जालम सिंह,कमर अली,इमरान खान,नरेंद्र लोधी,गब्बर सिंह लोधी घनश्याम लोधी,आदि ने खोदी गई नवनिर्मित सड़को को शीघ्र दुरुस्त कराने की शासन से मांग की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811