Let’s travel together.

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये ठगे

57

इंदौर। गैस सिलेंडर बुकिंग करने में महिला साइबर फ्राड का शिकार हो गई। जालसाज ने खाते से पांच लाख रुपये से ज्यादा की राशि निकाल ली। लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई उसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी नरीमन पाइंट निवासी सीमा अभिलाश दुबे के साथ हुई है। सीमा ने 7 जुलाई को गैस सिलेंडर बुक किया था। सिलेंडर डिलीवर न होने पर गूगल से कस्टमर केयर के नंबर सर्च कर कॉल लगाया तो बुकिंग कैंसिल होने का बोलकर रुपये रिफंड करने का बोला। आरोपितों ने पहले 14 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। बाद में उसने रस्टडेस्क एप डाउनलोड करवाया और फोन हैक कर पांच लाख रुपये का लोन लेकर रुपये निकाल लिए।

टास्क पूरा करने का झांसा दिया और रुपये निकाल लिए

इसी तरह विनीता बिंदल के साथ एक लाख 47 हजार रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी हुई है। विनीता को इंस्टाग्राम ग्रुप पर टास्क पूरा करने का झांसा दिया और यूपीआइ के माध्यम से खाते से रुपये निकाल लिए। अंकुर जैन से 86 हजार, पूजा बारिया से 38 हजार, गिरीश पटेल से 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ई उपवास ने बदल दी जिंदगी,एसडीएम ने चार साल पहले ई उपवास के लिए की थी पहल     |     दीक्षा ले रहे बाल ब्रह्मचारी श्री प्रशांत भैया जी की निकली विनोली यात्रा     |     गौवंश हत्या मामले में खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तारNSA में कार्रवाई     |     दीवानगंज वनक्षेत्र में बाघ के विचरण के दृष्टिगत नागरिकों की सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश     |     मजदूरों की भारी किल्लत,50 गांवों में हर साल बाहर से बुलाने पड़ते हैं श्रमिक, 3 महीने यहीं पर रहकर करते हैं काम     |     40 डिग्री सेल्सियस तापमान में साइकिल से काशी तक श्रद्धा की अनोखी यात्रा,12 साल से जारी ‘कावड़’ का संकल्प     |     नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी “कॉप ऑफ द मंथ” से सम्मानित     |     धरसीवा टी आई की मूक प्राणियों के प्रति दया करुणा     |     भाजयुमो ने किया विपक्ष का पुतला दहन     |     बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी सड़क खोदने पर एफआईआर की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811