Let’s travel together.

श्रावण सोमवार पर कल निकलेगी की महाकाल की पहली सवारी

132

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। पेंटर रघु पाठक द्वारा शनिवार को भगवान महाकाल के मुखारविंद का शृंगार किया गया। पालकी की साफ-सफाई कर इसे राजा की सवारी के लिए तैयार किया जा रहा है

श्रावण-भादौ मास की सवारी में निकलने वाले भगवान महाकाल के मुखारविंद का शृंगार तीन पीढ़ियों से शहर का पाठक परिवार करता आ रहा है। स्व. चंद्रकांत पाठक के बाद उनके पुत्र रघु पेंटर डेढ़ दशक से भगवान का शृंगार कर रहे हैं। उनका सहयोग तीसरी पीढ़ी के निखिल पाठक करते हैं। शनिवार को रघु पेंटर ने भगवान महाकाल के मनमहेश व चंद्रमौलेश्वर रूप का शृंगार किया।

इधर मंदिर के म्यूजियम में रखी चांदी की पालकी का संधारण तथा इसकी पालिश का काम भी शुरू हो गया है। सोमवार को इसी पालकी में विराजित होकर अवंतिकानाथ भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। जिला व मंदिर प्रशासन द्वारा भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि मंदिर के जिस मुख्य द्वार से राजाधिराज महाकाल की पालकी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, उसकी सीढ़ियों पर पत्थर लगाने का अधिकांश काम रविवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। केवल पारंपरिक नौ भजन मंडलियां व झांझ डमरू दल को कारवां में शामिल किया जाएगा। किसी भी नए मंडल को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन नौ मंडलियों को मिलेगा प्रवेश

– भस्म रमैया भक्त मंडल

– जय महाकाल भक्त मंडली

– भस्म आरती भक्त मंडल

– श्री महाकाल शयन आरती भक्त मंडल

– श्री चैतन्य भैरव सांस्कृतिक भजन मंडली

– हिंदू सेना भक्त मंडल

– वीर तेजाजी भजन मंडल नीलगंगा

– जय महाकाल रामायण प्रचार झांझ मंडली

– श्री नागचंद्रेश्वर भक्त मंडल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811