Let’s travel together.

10 जुलाई को होगा मेष राशि में होगा चंद्रमा और बृहस्पति का मिलन इन राशियों को होगा बंपर लाभ

58

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 जुलाई को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति का मेष राशि में मिलन होगा। इन दो ग्रहों के युति से कुछ राशि वालों के जीवन में शुभ समय की शुरुआत होगी। उन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। जानिए किन राशियों को शुभ समय शुरू होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर बृहस्पति और चंद्रमा का अच्छा प्रभाव रहेगा। इस दौरान सभी गतिविधियों में सुधार नजर आएगा। व्यापारियों के जीवन में सफलता का दौर शुरू होगा। इस समय शांत दिमाग रखकर सभी काम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के अच्छे समय की शुरुआत होगी। खूब आर्थिक लाभ होगा। कमाई के नए रास्ते मिलेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग मिलेगा। रिलेशनशिप से जुड़ी टेंशन दूर हो सकती है। अध्ययनरत छात्रों की मेहनत रंग लाएगी।

Belpatra Niyam: सिर्फ बेलपत्र चढ़ाने से नहीं मिलेगी भगवान शिव की कृपा, जानिए सही नियम

धनु राशि

आप लोगों के लिए समय बहुत ही शुभ है। अटके हुए काम बनेंगे। अगर किसी धार्मिक कार्य से जुड़े हैं, तो सफलता मिलेगी। बच्चे आपको घरेलू कामकाज को निपटाने में मदद करेंगे। प्यार और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811