Let’s travel together.

Gwalior News: बीएड कालेज में सिर पर बोतल रख कर नाचे शिक्षक वीडियो प्रसारित

79

 ग्वालियर। शहर के तानसेन नगर में स्थित बीएड कालेज का शिक्षा की मर्यादाओं को तार तार करता एक वीडियाे बहुप्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में बीएड कालेज के शिक्षक सिर पर कोल्ड्रिंक की बाेतल रख कर शराबी की तरह नाचते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इसके साथ वीडियो में शराब से जुडा हुआ, च्पीले पीले ओ मेरे राजाज् गाना भी बज रहा है। बता दें कि यह मामला शुक्रवार का है जब बीएड कालेज की छात्रा बबिता सिंह सेंगर का जन्मदिन कालेज में मनाया गया और इस दौरान सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। खाने पीने के साथ-साथ नाच गाना भी होने लगा, तभी कालेज के ही एक शिक्षक कोल्डड्रिंक की बाेतल सिर पर रख कर शराब से जुडे एक गाने पर डांस करने लगे। जब इस मामले में सवाल करने के लिए कालेज के प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अचलेश्वर मंदिर रोड पर लगने वाले सब्जी विक्रेता जीवायएमसी के पीछे किया शिफ्ट

श्रावण मास में अचलेश्वर मंदिर रोड पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ एवं सुगम यातायात को दृष्टिगत रखते हुए इस रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को जीवायएमसी के पीछे शिफ्ट कर दिया गया। मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि श्रावण मास में अचलेश्वर मंदिर पर काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा इस रोड पर सुबह के समय सब्जी मंडी भी लगती है, जिस कारण इस रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है । इस समस्या के निराकरण के लिए निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर सब्जी मंडी जीवायएमसी के पीछे शिफ्ट किए जाने के लिए निगम के मदाखलत अमले ने शुक्रवार को सभी सब्जी विक्रेताओं से चर्चा कर उन्हें आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए पीछे शिफ्ट किए जाने की बात कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811