Let’s travel together.

सीधी जैसी घटना भितरवार में भी जमीन हथियाने आदिवासियों से की मारपीट जूते चप्पल पहनाने का भी आरोप

66

ग्वालियर। सीधी कांड अभी शांत नहीं हुआ है। इधर भितरवार के गोहिंदा में जमीन हड़पने को लेकर आदिवासियों से मारपीट कर उन्हें जूते चप्पल की माला पहनाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है। पीडि़तों का आरोप है कि उनके साथ पहले मारपीट की गई और दबंगों ने उन्हें जूते चप्पल की माला भी पहनाई। मामले में नानू तिवारी नामक आरोपित सहित उसके साथियों का नाम सामने आया है। आदिवासियों का थाने में रिपोर्ट लिखे जाने के लिए इंतजार करने का वीडियो इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने नानू तिवारी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज किया है। इस संबंध में भितरवार एसडीओपी अभिनव बारंगे ने बताया कि आदिवासियों से मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811