Let’s travel together.

औबेदुल्लागंज नगर में कट रही अवैध कॉलोनी अधिकारी को नहीं है जानकारी

0 226

 

रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन

औबेदुल्लागंज नगर परिषद में इन दिनों शिव पार्वती धाम और शिव धाम के नाम से अवेध कॉलोनी काटी जा रही है इस कोलोनियो में झूठे वादे कर ग्राहकों को प्लॉट बेंच तो दिए जाते है फिर बाद में खुलेआम कॉलोनी के कर्मचारी खुलेआम प्लॉट खरीदार को धमकी देते दिखाई नजर आते है जिसकी शिकायत पूर्व में औबेदुल्लागंज थाने में प्लॉट संचालक द्वारा कॉलोनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है

नगर परिषद औबेदुल्लागंज द्वारा 3 अवेध कॉलोनियों की शिकायत औबेदुल्लागंज थाने में की

पूरे औबेदुल्लागंज नगर परिषद में इन दोनो अवेध कोलोनियों की चर्चा जोरों पर है क्योंकि पहले ही 3 अवेध के कालोनी के खिलाफ नगर परिषद द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है

सीएमओ सोनाली शर्मा को अवेध कॉलोनी की नही है जानकारी

औबेदुल्लागंज नगर में इन दिनो शिव पार्वती धाम और शिव धाम नाम से ओबेदुलागंज नगर परिषद की बिना अनुमति के अवेध कॉलोनी काटी जा रही है जो खुलेआम नियमो की धज्जियां उड़ाकर अवेध रूप से प्लॉट बेच रहा है और औबेदुल्लागंज नगर परिषद में बैठे अधिकारियों को जानकारी ही नहीं है की अवेध कॉलोनी काटी जा रही है

अधिकारियों के संरक्षण में काटी जा रही है अवेध कॉलोनी

औबेदुल्लागंज नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्डो में अवेध रूप से लगभग 6 अवेध कॉलोनी काटी जा रही है और जिसकी जानकारी शायद अधिकारियों सहित कर्मचारियों को भी है पर इन पर कार्यवाही करने की जगह इन्हे संरक्षण दिया जाता है न की कार्यवाही की जाती है

इनका कहना है

औबेदुल्लागंज नगर परिषद में 3 अवेध कॉलोनियों के खिलाफ औबेदुल्लागंज थाने में शिकायती आवेदन दिया है आप जिन दो कॉलोनी शिव पार्वती धाम और शिव धाम के बारे में बता रहे है उसकी जानकारी मुझे नही है मुझे अभी 6 महीने हुए है

सोनाली शर्मा औबेदुल्लागंज नगर परिषद
सीएमओ

जब नगर में कट रही 2,अवेध कालोनी शिव धाम और पार्वती धाम लगभग 1साल से कार्य जारी है अधिकारी को नहीं है जानकारी तो नगर परिषद में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है इसी प्रकार नगर में भ्रष्टाचार भी चरम पर है इसकी जानकारी भी अधिकारी ओर जनप्रतिनिधि को नही है अब आप समझ ही गए होंगे की विकास के नाम पर चरम पर है भ्रष्टाचार

हरपाल राजपूत पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता

औबेदुल्लागंज नगर में शिव पार्वती धाम और शिव धाम सहित आधा दर्जन अवेध कोलोनिया है जो नगर के अधिकारी ओर जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में संचालित हो रही है इनके द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करने के कारण लगातार इनके हौसले बुलंद होते दिखाई नजर आते है सी एम ओ को 6 महीने हो गए उन्हें यह जानकारी ही नहीं है की अवेध कॉलोनी काटी जा रही है
अधिकारियों द्वारा नगर भ्रमण नही किया जाता ऑफिस में बैठकर नगर का विकास संभव नहीं है

सुबेग सिंह शीतल जिला उपाध्यक्ष रायसेन
आम आदमी पार्टी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811