Let’s travel together.

कटनी के हिरवारा में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

60

कटनी । कटनी वन परिक्षेत्र के एनकेजे की सीमा से लगे हिरवारा ग्राम में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन सुबह-सुबह लोगों को देखने मिला। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद रेंजर सहित वन अमला मौके पर पहुंचा और पेंगुलिन को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।

गढ्ढा खोदकर जमीन के अंदर नहीं जा सका तो वहीं पर बैठ गया

कटनी वन परिक्षेत्र रेंजर नबी अहमद ने बताया कि हिरवारा गांव के पास अस्पताल का निर्माण हो रहा है। जहां पर लोगों ने सुबह पेंगुलिन को देखा। उनका कहना है कि रात में वह निकला होगा और आहट सुनकर बचने के लिए निर्माण स्थल की तरफ चला गया। जहां पर फर्शीकरण होने के कारण वह गढ्ढा खोदकर जमीन के अंदर नहीं जा सका तो वहीं पर बैठ गया। जैसे ग्रामीणों ने सुबह देखा और वन विभाग को सूचना दी थी। रेंजर ने बताया कि पेंगुलिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये की कीमत है और यह विलुप्त हो रही प्रजाति है। जिसे पकड़कर सुरक्षित कटनी के जंगल में छोड़ा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811