Let’s travel together.

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता एवं पॉलिथीन मुक्त, कैंपस अभियान आयोजित 

0 131

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।यह स्वच्छता अभियान जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे महाविद्यालय के सैंकड़ों छात्र छात्राओ द्वारा कैंपस को पॉलिथीन मुक्त किया गया। अध्यक्ष श्री संदीप चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता के महत्व को अपनाना चाहिए और अपने घर के आस-पास और अपने कैंपस में हम जहां भी रहे स्वच्छता का पालन करना चाहिए।हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी स्वच्छता को लेकर पूरे देश भर में कार्यक्रम करवा रहे हैं, क्योंकि स्वच्छता से ही देश आगे बढ़ सकता है। आज प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है, और हम सबको मिलकर देश को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मुक्त बनाना होगा।

इस अवसर जनभागीदारी समिति के सदस्य आगम जैन मोहन सिंह पटेल (बाबई), होशियार सिंह, एवं कार्यकर्ता समाजसेवी शुभम चौहान, विकास चौहान, एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र सियानंद लोधी की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। साथ ही महाविद्यालय से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र अहिरवार, श्री अरूण दुबे सहित सभी कर्मचारी अधिकारियों की सहभागिता रहीं। यह स्वच्छता अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811