Let’s travel together.

दीपिका से जी-11 ग्रेड कोयले के बजाए जेपीएल में स्लेग गिट्टी पत्थर भेजने वाले आरोपित गिरफ्तार

104

रायगढ़। दीपका एसईसीएल कोल माईन्स से जेपीएल तमनार को भेजे जाने वाले जी- 11 ग्रेड के कोयले के स्थान पर कंपनी में स्लेग गिट्टी, पत्थर मिलावट के मामले में कल तमनार पुलिस द्वारा कोयले की अफरा-तफरी में लगे 02 आरोपियों को अमानत में खयानत मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कि दीपका एसईसीएल कोल माइंस से जेपीएल कोल ढुलाई करने वाली हर्ष इंटर प्राईजेस लिमिटेड अम्बिकापुर कंपनी द्वारा 06 मई 2023 को वाहन आईजी 12 बीएच 9008 एवं सीजी 12 बीएच 8009 तथा 10 मई को वाहन क्रमांक सीजी10 बीएल 8259 के चालक हारून अंसारी और वाहन क्रमांक सीजी 10 ए के 9487 के चालक व वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएल 6940 के चालक के माध्यम से जी-11 ग्रेड का कोयला वाहनों में लोड कर जेपीएल कंपनी तमनार के लिये भेजा गया था । वाहन के ड्रायवरों ने रास्ते में गुणवत्ता वाले कोयले की चोरी, हेराफेरी कर उसके स्थान पर स्लेग गिट्टी, पत्थर मिलावट कर 10 मई को जेपीएल तमनार पहुंचे । वाहन चालकों को कोयले में मिलावट की जानकारी कंपनी को होने की भनक लगने पर जेपीएल में वाहन खड़ी कर भाग गये थे । थाना तमनार में मोहम्मद असलम के रिपोर्ट पर वाहन चालक और वाहन मालिकों पर एवं धारा 407, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना दरम्यान 12 मई को तमनार पुलिस द्वारा आरोपित 03 वाहन चालक- गणेश यादव पिता समार साय यादव उम्र 38 साल, गीता प्रसाद यादव पिता हुलाश यादव उम्र 24 साल दोनों निवासी बांगो माचाडोली थाना बांगो जिला कोरबा तथा हारुन अंसारी पिता इसराइल अंसारी उम्र 26 साल निवासी कोतवाली थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । विवचना क्रम में ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े – चंद्रेश बलेचा और यश शुक्ला की ड्रायवरों के साथ मिलकर जी-11 ग्रेड कोयला की अफरा-तफरी में शामिल होना पाये जाने से आरोपियों को तमनार पुलिस की टीम द्वारा कल हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिनके विरूध अपराध कारित करने क पर्याप्त सबूत पाये जाने पर दोनों चंद्रेश बलेचा पिता श्रीपाल बलेचा उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 चकरभाटा, थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, यश शुक्ला पिता शैलेंद्र कुमार शुक्ला 22 साल सीएसईबी कॉलोनी क्वार्टर नंबर एमसी 179 चौकी सीएसईबी कोरबा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811