Let’s travel together.

किसान का ट्रांसफार्मर उतारकर 150 लीटर ऑयल किया चोरी,विधुत विभाग ने थाने में कार्रवाई का दिया आवेदन

0 550

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह बिजली ट्रांसफार्मरों से भी ऑयल की चोरी करने लगें हैं। ऐसा ही एक मामला सलामतपुर थाना क्षेत्र के छोला गांव में सामने आया है। जहां छोला गांव के किसान गजराज सिंह के खेत पर 12 मार्च की देर रात बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर उसमें भरा हुआ 150 लीटर ऑयल जिसकी कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपए है निकालकर चोरी कर लिया है। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने बताया कि चोर इतने शातिर है कि उन्हें पता रहता है कि बिजली सप्लाई कब से कब तक रहती है। चोरों ने जिस समय बिजली सप्लाई नही रहती उस समय छोला गांव के किसान गजराज सिंह के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को उतारकर पूरा खोल दिया। और उसमें भरा पंद्रह हजार रुपए कीमत का डेढ़ सौ लीटर ऑयल चुरा लिया। हमने सलामतपुर थाने में अज्ञात चोरों पर कार्रवाई करने के लिएं आवेदन दिया है। वहीं श्री शर्मा ने क्षेत्र के किसानों से अपील करके ऐसे चोर गिरोह से सावधान रहने के लिएं सचेत किया है।

ट्रांसफार्मर का पुर्जा-पुर्जा खोलकर निकाला आयल

 

-छोला गांव में गजराज सिंह के खेत पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर को चोरों ने नीचे उतारकर उसका पुर्जा-पुर्जा खोल डाला। फिर उसमें भरा हुआ डेढ़ सौ लीटर ऑयल जिसकी बाजार कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपए रही होगी चुरा लिया। वारदात को चोरों ने जिस तरह से अंजाम दिया है। उससे प्रतीत होता है कि चोर प्रोफेशनल हैं। क्योंकि अज्ञात चोर इतने शातिर हैं कि उन्हें यह भी पता है कि खेती के लिएं किसानों को दस घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है।उनको यह भी पता है कि बिजली कितने समय से कितने समय तक रहती है। और कब नही रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को आसानी के साथ अंजाम दे दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811