बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
बकरीद का त्यौहार मुश्लिम भाईयो द्वारा बड़े ही सौहाद्र के साथ सुबह की नमाज ईदगाह मे पढ़कर मनाया गया।प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू भाईयो ने ईद की वधाई के साथ शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष के साथ पार्षद गण एवं एस डी एम संतोष मुदगल,एस डी ओ पी राजीव जांगले,थाना प्रभारी आशीश सप्रे,पत्रकरगणो ने भी सभी भाईयो का नमाज अदा करने के वाद मुवारकवाद दी।