Let’s travel together.

खेरे वाले हनुमान मंदिर भागवत सप्ताह ज्ञान में जुटे भक्तजन

0 92

 

-3 जुलाई को हवन पूजन, पूर्णहुति और भंडारे का होगा आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के सतनवाड़ा के पास एबी रोड पर स्थित प्रसिद्ध प्राचीन खेरे वाले हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर पर 25 जून से कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ है। यहां पर वृंदावन धाम मथुरा से पधारे श्री ठाकुरजी महाराज के श्रीमुख से इस वाचन हो रहा है। खेरे वाले हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के विभिन्न वर्णन किए जा रहे हैं। ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 श्री भैरव दास महाराज जी के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम चल रहा है। मुख्य यजमान राजेश पाठक और मिथिलेश पाठक हैं। 3 जुलाई को हवन पूजन, पूर्णहुति और भंडारे का आयोजन किया गया है। खेरे वाले हनुमान मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है यह सतनवाड़ा के पास में स्थित है। यहां पर ब्रह्मलीन भैरव दास जी महाराज के आशीर्वाद से लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। यहां कमल दास जी महाराज, परशुराम महाराज, मोहनदास महाराज की उपस्थिति लगातार बनी हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |     टीईटी-2026 परीक्षा स्थगित करने की मांग, मप्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र     |     गढ़ी की उद्यानिकी नर्सरी बदहाल, लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ     |     गेहूं और चने की कटाई प्रारंभ,कही किसान मजदूर से तो कही  हार्वेस्टर से कटाई     |     कुलहड़िया और नरखेड़ा के पहाड़ पर अज्ञात कारणों से लगी आग     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवसाक्षरों का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811