Let’s travel together.

अधर्म बढ़ने पर भगवान लेते हैं अवतार- ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल धाम

0 422

भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भगवान ने जिस रूप में भी अवतार लिया है, उसमें संसार के लोगों को गहरा संदेश दिया है। भगवान के दिए गए संदेशों को यदि जीवन में ग्रहण कर लिया जाए, तो अमूल्य मानव जीवन सार्थक हो जाएगा। यह संदेश सिलवानी तहसील के ग्राम सिमरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के चतुर्थ दिवस ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल धाम महाराज ने दिया। कथा स्थल और श्रीकृष्ण का अवतार महोत्सव मनाया गया।

व्यासपीठ से ब्रह्मचारी जी महाराज ने भक्तों को बताया कि भगवान श्रीराम का अवतार मनुष्यों को चरित्र सिखाने के लिए हुआ। भगवान श्रीराम की कथा को श्रवण करके मनुष्य को श्रीराम के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर सुंदर चरित्र का पालन करते हुए इस जीवन को धन्य करना चाहिए। श्रीकृष्ण ने जो सुंदर लीला की है, उनकी लीला कथा को मनुष्य को निरंतर श्रवण करते रहना चाहिए क्योंकि श्रीकृष्ण की कथा सुन लेने मात्र से इस जीव का कल्याण हो जाता है। श्रीराम ने चरित्र का पालन किया और श्रीकृष्ण ने सुंदर लीला की। श्रीकृष्ण का अवतार परिपूर्ण तम है। भगवान के अवतार लेने का उद्देश्य होता है। वे विप्र, धेनु, सुर, संत की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। संतों के चरणों में लगकर हमारे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी तरह भगवान हमारी हर प्रकार की इच्छा पूर्ति के लिए स्वयं को अपनी स्थिति से नीचे लाते हैं। हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि ऐसे दयालु कृपालु भगवान का गुणानुवाद अवश्य करें, उनसे प्रेम का रिश्ता बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811