Let’s travel together.

नरसिंहपुर में तीन नदियों की बाढ़ से दो मार्ग बंद कई घरों में भरा पानी

126

नरसिंहपुर । जिले में मंगलवार की रात हुई मूसलाधार वर्षा से नर्मदा सहित कई नदिया उफना रही हैं। शेड नदी की बाढ़ से बेलखेड़ी शेड पुल डूबने के कारण गोटेगांव से नरसिंहपुर का मार्ग बंद है। यह स्टेट हाइवे क्रमांक 22 है जो जबलपुर से पिपरिया को जोड़ता है। साथ ही बरांझ और पाणाझिर नदी की बाढ़ से तेंदूखेड़ा और डोभी के बीच आवागमन बीते करीब 36 घंटे से बंद है।

शहरी और ग्रामीण इलाकों में निचले स्थानों पर बने कई घरों में पानी

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में निचले स्थानों पर बने कई घरों में पानी जाने से लोगों को नुकसान हो गया है। मौसम ने बुधवार की सुबह से जरूर वर्षा से राहत दी है और हल्की धूप निकल आई है। नरसिंहपुर में सींगरी नदी की बाढ़ से कई वार्ड प्रभावित हैं। ग्राम करपगांव में भी कई घरों में पानी भर गया है। घर गृहस्थी का सामान सहित अनाज भीग गया है। नर्मदा भी लगातार हुई वर्षा से उफना रही है।

24 घंटे में नरसिंहपुर में 8.58 इंच पानी गिरने से हालात बिगड़े

24 घंटे में नरसिंहपुर में 8.58 इंच पानी गिरने से हालात बिगड़ गए हैं। यहां जज के बंगले में पानी भर गया। करेली- नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर बारुरेवा रेलवे पुल की मिट्टी में कटाव हो गया है। जबलपुर रेलवे स्टेशन की डायरेक्टर मृत्युंजय ने बताया कि इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेनों को फिलहाल रोका गया है। जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली ताप्ती और जनशताब्दी ट्रेन को रोका गया। बाद में इन्हें स्लो स्पीड में पुल से रवाना कराया गया है। जिले के सभी नदी-नाले उफना गए हैं। शेढ़ बेलखेड़ी और झामर पुल पर पानी आ गया है। गोटेगांव – नरसिंहपुर मार्ग बंद है।

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक बोले-अप लाइन की गाड़ियां निकाली जा रही हैं

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीके स्वामी ने बताया है कि अप लाइन की गाड़ियां निकाली जा रही हैं। सिर्फ डाउन लाइन इटारसी से जबलपुर की ओर आने वाली गाड़ियां रोकी गई हैं। बारूरेवा पुल के पास से मिट्टी बहने के कारण सुरक्षा की वजह से इटारसी से जबलपुर की ओर आने वाली गाड़ियां रोकी गई है। ट्रेक में सुधार कार्य और जांच के बाद ही डाउन लाइन चालू होगी।

वाहनों की लगी लाइन, कई ने रूट बदला

गोटेगांव नरसिंहपुर मार्ग पर शेड नदी की बाढ़ से पुल डूबने के कारण दोनो तरफ वाहनों की लाइन लग गई। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन वापिस किए। गोटेगांव क्षेत्र के अधिकांश लोग, वाहन सांकल रोड होते हुए नरसिंहपुर तरफ आए। जबकि तेंदूखेड़ा और डोभी के बीच रास्ता बंद होने से वाहन चालकों को हाइवे क्रमांक 45 जबलपुर भोपाल से राजमार्ग चौराहा होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811