Let’s travel together.

28 जून को होगा नवनिर्मित शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम

0 98

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा रूसा चरण-2 कम्पोनेन्ट-5 के अन्तर्गत 8 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बरपटी दमोह का लोकार्पण केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन भोपाल डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के करकमलो से 28 जून को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कॉर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह रंजीता गौरव पटेल, दमोह विधायक अजय टण्डन, हटा विधायक पीएल तंतुवाय, जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार, अध्यक्ष जनपद पंचायत दमोह प्रीति सिंह राजू ठाकुर, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन भोपाल कर्मवीर शर्मा, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाग सागर सुनील श्रीवास्तव विशेष रूप से शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811