Let’s travel together.

अमिताभ के प्रोजेक्ट के में हुई कमल हासन की एंट्री विलेन के रोल में नजर आएंगे एक्टर

87

आदिपुरुष के बाद अब जल्द ही प्रभास अपनी नई फिल्म के साथ फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। पिछले काफी दिनों से प्रभास की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म में कमल हासन की एंट्री होने वाली है। कुछ समय पहले भी इसे लेकर खबर सामने आई थी, लेकिन अब पुष्टि हो गई है। अब इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि प्रभास भी प्रोजेक्ट के का हिस्सा होंगे।

प्रोजेक्ट के में शामिल हुए कमल हासन

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कमल हासन के रोल के विजुअल्स नजर आ रहे हैं। इस छोटे से वीडियो के साथ एक इंट्रोडक्शन भी दिया गया है। जिसमें लिखा है बड़ी खबर, अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी के बाद अब कमल हासन ने भी ‘प्रोजेक्ट के’ ज्वाइन कर ली है। नाग अश्विन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और फिल्म निर्माण विजयंती मूवीज के बैनर तले किया जाएगा। इससे पहले भी जानकारी सामने आई थी कि फिल्म प्रोजेक्ट के में कमल हासन लीड विलेन रोल करेंगे। जिसके लिए एक्टर को भारी फीस भी दी जा रही है।

जल्द ही पूरी होगी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल को इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। हालांकि इस खबर की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। फिल्हाल फिल्म में कमल हासन का रोल कैसा होगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट के में काफी शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस फिल्म को भव्य बनाया जाएगा। इस फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 70 प्रतिशत की शूटिंग पूरी कर ली है। कुछ हफ्तों में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की शूटिंग का पार्ट भी पूरा हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811