Let’s travel together.

स्वयं जागरूक होकर दूसरों को जागरूक करें- राजेश गोयल

0 86

 

आपदा प्रबंधन पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर के लिए आयोजित हुआ प्रशिक्षण

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल एवं सम्भागीय कार्यालय ग्वालियर के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर फ्रेंक ए नोवेल अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना के मार्गदर्शन एवं जिला आयुक्त आलोक जैन एवं जिला कमीशनर चन्द्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिलास्तरीय आपदा प्रबंधन मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय गुना में आयोजित किया गया।

जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राजेश गोयल एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार पथरोल जिला कमांडेंट एवं श्रीमती विनीता जैन प्राचार्य कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय रही। अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त आलोक जैन ने की। प्रशिक्षण का शुभारंभ स्काउट की परम्परा में सलूट एवं करताल ध्वनि के माध्यम से स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने किया।जिला सचिव प्रताप नारायण मिश्रा ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और उपयोगी के बारे में सब को जानकारी दी।मुख्य अतिथि राजेश गोयल ने कहा कि स्काउट गाइड इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं जागरूक होकर दूसरों को जागरूक करेंगे और आपदा में फंसे लोगों की सहायता करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजकुमार पथरोल ने कहा कि
आपदा मित्र के रूप में सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।आप के लिए यह प्रशिक्षण जीवन उपयोगी भी रहेगा। श्रीमती विनीता जैन ने कहा कि आपदा कभी भी कहीं आ सकती है डर कर भागे न बचाव में सहयोग करे।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए आलोक जैन ने कहा कि स्काउट गाइड हमेशा सेवा का अवसर खोजती रहती है आज से आप सब आपदा मित्र के रूप में समाज में काम करेंगे। आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक राजकुमार पथरोल, मनोज सिंह भदोरिया प्लाटून कमांडर श्रीमती कविता मावई प्लाटून कमांडर द्वारा आपदा प्रबंधन के विभिन्न्न विषयों यथा बाढ़, भूकंप , अग्निशमन , सर्पदंश पर व्याख्यान के साथ ही सी पी आर,एंटीचोकिंग , विक्टिम कैरिंग एंड हैंडलिंग ,ड्रेगिंग आदि तकनीक एवं आपदा प्रबंधन उपकरण- आस्का लाईट , आर आर सॉ , ड्रिल मशीन , लाइफबॉय , लाइफ जैकेट व इम्प्रोवाइज्ड मेथड्स राफ्ट्स बनाने का डिमोंस्ट्रेशन दिया जाकर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में सुरेन्द्र शर्मा सह सचिव,रोवर लीडर सुनील रघुवंशी, श्रीमती राखी नामदेव डी ओ सी गाइड, कीर्ति मोरोलिया,संजय मोघे, सन्तोष साहू स्काउटर, रामकृष्ण रघुवंशी,संदीप मेहरा, मिथुन का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811