Let’s travel together.

मनरेगा में कम मजदूरी भुगतान से गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला

60

 डिंडौरी । मनरेगा में कार्य कराने के बाद कम मजदूरी भुगतान करने से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। पंचायत भवन के सामने ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे है। सुबह ग्रामीण महिला पुरुष लामबंद हुए और पंचायत भवन पहुंच गए। जनपद मेहंदवानी सीईओ के नाम सरपंच के हस्ताक्षर युक्त पत्र में ग्रामीणों ने उल्लेख किया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत गांव में गली प्लग के कार्य कराया गया है। मास्टर रोल के अनुसार 112 लोगों ने कार्य किया था, जिसका 57 रुपये के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

इतनी कम मजदूरी में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल

ग्रामीणों ने बताया कि इतनी कम मजदूरी में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने बताया कि कार्य तो करा लिया गया लेकिन किस हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है, समझ से परे है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को पंचायत से हटाने की मांग की है। प्रदर्शन करने के दौरान गोविंद सिंह, प्रेमवती, विनोद, राजकुमार, मंगल सिंह, गिरवर, विनोद, रुकमणी, मंगलू, ममता, उर्मिला, पुन्नू लाल, गणेश, सरोज, नन्नी बाई, देवकी, मनीराम, पहल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811