रायसेन।सिलवानी तहसील के ग्राम पंचायत कुण्डाली में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ मिलने के बाद दूसरी जगह कराया शिफ्ट का आरोप एवं ग्राम पंचायत कुण्डाली मैं भ्रष्टाचार को लेकर अवगत कराया*
लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में पहुंचे थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कस्बा बम्होरी तभी परिवर्तन संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को भी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर भी अवगत कराया था,
परंतु कार्रवाई ना होने पर पहुंचे रायसेन कलेक्ट्रेट
कलेक्टर महोदय को प्रमुख बिंदुओं को लेकर अवगत कराया
ग्राम पंचायत कुण्डाली में फर्जी तरीके आवास योजना का लाभ अयोग्य हितग्राही को देने, मनरेगा में भ्रष्टाचार करने, सड़क निर्माण, चबूतरा निर्माण, नाली निर्माण आदि में गुणवत्ताहीन निर्माण करने फर्नीचर सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार बाबत शिकायत की।
पूर्व में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को बम्होरी आने पर अवगत कराया। सीईओ जिला पंचायत, कलेक्टर महोदय को सूचित करने के सम्बंध में।
उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि ग्राम पंचायत कुण्डाली में जो कि सिलवानी जनपद पंचायत के अंतर्गत आती है अत्यंत भ्रष्टाचार हो रहा है जो बिंदुवार इस प्रकार हैं। 1. पहीदा वी h/o रमजान शाह, अशोक चन्दन सिंह के प्रधानमंत्री आवास कुण्डाली पंचायत में आए हैं। जबकि उनके भवन निर्माण दूसरी पंचायत बम्होरी में कर दिए गए हैं।
2. फर्नीचर सामग्री खरीदी में अनियमितता वास्तविक मूल्य से बहुत अधिक कीमत पर फर्नीचर सामग्री खरीदी गई है। कूलर, कम्प्यूटर टेबल, एलईडी टीवी आदि को दोगुनी से भी अधिक दाम पर खरीदा गया है। कूलर पांच खरीदे गए हैं। जबकि पंचायत भवन में दो ही उपलब्ध हैं।
3. सड़क निर्माण, चबूतरा निर्माण, नाली निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया टीम गठित करके जांच की जाएगी एवं अनियमितताएं भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों में संलिप्तो पर की जाएगी कार्रवाई..
ज्ञापन देने पहुंचे परिवर्तन संगठन के कार्यकर्ता
विश्वनाथ पटेल राजकुमार लोधी राजेंद्र लोधी अध्यक्ष परिवर्तन संगठन आदि शामिल थे।