Let’s travel together.

समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रबंध संचालक:जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

0 77

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह:मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पूर्व क्षेत्र के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी दमोह व्रत अंतर्गत बैठक एवं कार्यों की समीक्षा लेने विद्युत मंडल के ऑफिस पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया।
द्विवेदी जैसे ही जबलपुर नाका स्थित सब स्टेशन पहुंचे तो जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं.मनु मिश्रा ने पदाधिकारी संजय चौरसिया,नितिन मिश्रा,बसंत कुशवाहा, मंजीत यादव,शमीम कुरैशी,आयुष दुबे,हेमराज सहित उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि विधुत मंडल में अनियमितताएं जारी है लगभग 3 से 4 वर्ष से किसानों को 10 घंटे की जगह 5 या 6 घंटे लाइट मिलती हैं, जिससे खेतों में सिचाई नहीं हो पाती है।ठेकेदार द्वारा 30 से 35% कम दर पर कार्य किये जा रहे हैं। जिससे गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो पा रहा है।
सीताबावरी सब स्टेशन से सप्लाई बाधित होती है, जिससे लगभग 1/4 शहर की लाईट वाधित होती है, जिले में हमेशा स्टाफ की कमी एवं मेंटेनेन्स के सामान की कमी बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता हैं। शहर में कम से कम 2 या 3 अतिरिक्त सब स्टेशनों की आवश्यकता है, क्योंकि नई कॉलोनी एवं प्रधानमंत्री आवास के मकान बन जाने से अतिरिक्त खपत हो रही है। जिले में लगभग 5 करोड़ रूपये के तार चोरी गये है। पंडित मनु मिश्रा ने बताया कि जिले की मुख्य समस्या किसानों को 10 घंटे बिजली मिलना चाहिए पर उन्हें 5 – 6 घंटे दी जा रही है जिससे किसानों को असुविधा हो रही है लगभग करोड़ों के तार चोरी हुए है इसकी जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो साथ ही नए सब स्टेशन बनाए जाएं प्रशिक्षित स्टाफ भी भेजा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811