Let’s travel together.

23 जून से प्रारंभ होगी गौरव पटेल के नेतृत्व में जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा

0 127

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह: जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा का प्रारंभ 23 जून से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह गौरव पटेल के नेतृत्व में 23 जून 23 शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है जो पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ ब्लॉक के महुआखेडा से प्रारंभ होकर 3 जुलाई को सीतानगर के मढकोले धाम में समाप्त होगी बता दें कि इस 10 दिवसीय 151 किलोमीटर की पैदल यात्रा में उनके मित्रमंडल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने वाली है इस यात्रा को लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर है उक्त 151 की इस पैदल यात्रा में रात्रि विश्राम व भोजन व्यवस्था भी सम्मिलित रहेगी 10 दिनों में यह जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा करीब 65 गांव के ग्रामीणों से संपर्क व उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इसके पूर्व भी वे युवा बेरोजगारों व किसानों के लिए कई यात्राएं व आंदोलन कर चुके हैं उन्होंने सोनार कोपरा नदी नर्मदा से लिंक कराने के लिए भी एक बाइक रैली पथरिया से बरमान तक ले गए थे जिस के संबंध में एक फाइल तैयार कर प्रदेश स्तर के अधिकारियों व मंत्रियों को सौंपकर इसकी मांग उठा चुके हैं फिलहाल इस जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य बिंदुओं पर आधारित बताया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन करायेंगे ताकि सरकार आने पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाये।
नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाना,अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग के भाईयों के लिये पट्टे दिलवाने की मांग उठाना, जूडी नदी को पंचम नगर बांध से जोड़ने की मांग रखना , खेल मैदान,नल-जल योजना से वंचित ग्रामों को सर्वे करके नवीन नल-जल योजना से जोड़ना पात्र हितग्राहियों के प्रकरण को हल करना,महिला स्व सहायता समूहों को संसाधान उपलब्ध
करवाना। खाद बीज, बिजली, कपिलधारा कूप आदिसमस्याओं का निराकरण करना, सीतानगर परियोजना से वंचित ग्रामों को जोड़ने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा अपने वचन पत्र में सम्मिलित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना, बटियागढ़ को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग रखना, पथरिया विधानसभा के धार्मिक स्थलों का दौरा करके उनके विकास की रूपरेखा तैयार करना व खराब सड़को की नवीनी करण की मांग रखना।

उक्त जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा के संबंध में कांग्रेस नेता गौरव पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से पथरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्या को करीब से जानने की मन में इच्छा थी इसलिए अगले 11 दिन पैदल यात्रा के माध्यम से लगभग 65 गाँव का दौरा करूँगा जिसमें लगभग 151 किलोमीटर की दूरी तय करूंगा एवं पथरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके दुःख दर्द तथा प्रमुख समस्याएं जानने का प्रयास करूँगा और यथासंभव निराकरण का प्रयास भी करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811