Let’s travel together.

अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी जानिए पूरा शेड्यूल

136

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी अमेरिका यात्रा (US Visit) पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी 3 दिन अमेरिका में रहेंगे और अलग-अलग शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी 6 बार अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार सुबह करीब 7.15 बजे पालम हवाई अड्डे से रवाना हुए।

Day 1, न्यूयॉर्क में योग: पीएम मोदी भारतीय समय अनुसार 20 जून की रात को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर भारतीय अमेरिकियों के एक समूह द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन 21 जून की शाम रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

Day 2, राजकीय स्वागत समारोह, कांग्रेस में संबोधन: 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों सहित एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उच्च स्तरीय संवाद करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी 22 जून की दोपहर कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

Day 3, CEOs के साथ बैठक, डायस्पोरा के लिए मेगा इवेंट: 23 जून को उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और राज्य के सचिव एंटनी ब्लिंकेन संयुक्त रूप से दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे। पीएम मोदी सीईओ, पेशेवरों के साथ भी बातचीत करेंगे। 23 जून की शाम को रोनाल्ड रीगन सेंटर में एक मेगा कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद इजिप्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811