Let’s travel together.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने जनसुनवाई आयोजित कर 51 लोगों की सुनी समस्याएं

0 302

अनुराग शर्मा सीहोर

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। सोमवार को नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा 51 से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया। वैसे तो नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर नियमित रूप से पालिका परिसर में बने अपने कक्ष में लोगों से नियमित रूप से मिलते है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नपा परिषद में दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई की। जिसमें 51 लोगों के आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सुनवाई में शिकायत कर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कुछ शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत होने वाले कार्यों एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी के अभाव में लोग अपना कार्य कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं और उन्हें परेशान होना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए और लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से यह जनसुनवाई की गई है। प्रतिदिन नपाध्यक्ष श्री राठौर के साथ अधिकांश वार्डों के पार्षदों के अलावा अधिकारी और कर्मचारी लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811