Let’s travel together.

आज से गुप्त नवरात्र प्रारंभ आदिशक्ति की होगी विशेष पूजन

118

बिलासपुर। गुप्त नवरात्र सोमवार से प्रारंभ होगा। घटस्थापना व मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा के साथ देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। मां महामाया मंदिर रतनपुर व श्री पीताम्बरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा स्थित बगलामुखी देवी मंदिर में साधना की जाएगी। देवी के नौ रूपों की विशेष आराधना की जाती है।

आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्र 19 जून से शुरू होकर 27 जून नवमी तक रहेगा। नौ दिनों के दौरान आदिशक्ति की पूजा-अर्चना के साथ जगन्नाथ रथयात्रा और विनायकी चतुर्थी पर्व भी मनाए जाएंगे। नवरात्र का समापन भड़ली नवमी पर होगा। यह दिन अबूझ मुहूर्त वाला है।

विशेष धार्मिक अनुष्ठान के लिए शुभ योग रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित वासुदेव शर्मा के मुतािबक हर वर्ष चार नवरात्र आते हैं। इनमें दो प्रकट और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। माघ और आषाढ़ मास के नवरात्रों को गुप्त नवरात्र कहा जाता है।

वहीं चैत्र माह के नवरात्र को चैत्र नवरात्र व अश्विन माह के नवरात्र को शारदीय नवरात्र कहा जाता है। आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्र हैं। सुभाष चौक सरकंडा स्थित श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी मंदिर में देवी का विशेष पूजन शृंगार देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक, श्रीमहाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, राजराजेश्वरी, त्रिपुरसुंदरी देवी का श्री सूक्त षोडश मंत्र द्वारा दूधधारिया पूर्वक अभिषेक किया जाएगा। जिस प्रकार नवरात्र में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है, ठीक उसी प्रकार गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है।

साधक करते हैं

कड़े नियमों का पालनगुप्त नवरात्र के दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान कई साधक महाविद्या(तंत्र साधना) के लिए मां काली, तारा, षोडशी, त्रिपुरभैरवी, भुवनेश्वरी, छिन्न्मस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811