रायसेन। बाल विवाह मुक्त भारत ,बाल विवाह मुक्त जिला रायसेन अभियान के तहत कैलाश सत्यर्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से ,कृषक सहयोग संस्थान रायसेन के द्वारा जिले के 150 गावो को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प लिया है । इस संकल्प अभियान के तहत समाज बढ़ चढ़ कर सहभगिता कर रहा है ।

“ले मसालें चल पड़े है लोग मेरे गाँव के अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के”
महिला बाल विकास विभाग का इस अभियान का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है । गावो के बच्चों ,युवा,बुजुर्ग महिलाएं सभी साथ दे रहे है असज विकास खंड अबदुल्ला गंज, गैरतगंज, सांची के 50 गांवों में केंडिल मार्च निकाला कर बाल विवाह मुक्त भारत बाल विवाह मुक्त जिला रायसेन का संदेश देकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया ।