Let’s travel together.

फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप

105

आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। हिंदू सेना की तरफ से दायर इस याचिका में रामायण, भगवान राम और हिन्दू संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि प्रभास और कीर्ति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होते ही कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही है।

क्या हैं आरोप?

दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंची इस याचिका में संगठन का कहना है कि इस फिल्म में रामायण, भगवान श्रीराम और देश की संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है। इसके अलावा इस याचिका में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली कोर्ट से ‘आदिपुरुष’ में रावण, भगवान राम, माता सीता और हनुमान से संबंधित कथित आपत्तिजनक सीन्स को हटाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि ये सीन रामायण में पाए जाने वाले धार्मिक चरित्रों के चित्रण के विपरीत हैं।

आपत्ति के कई बिन्दु

याचिका में रावण की भूमिका निभानेवाले चरित्र के दाढ़ी वाले रूप पर भी आपत्ति जताई गई है। इसमें कहा गया है कि चित्रण ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है। याचिका में कहा गया है, ‘हिंदू ब्राह्मण रावण को गलत तरीके से भयानक चेहरा बनाते हुए दिखाया गया है, जो हिंदू सभ्यता का घोर अपमान है।’ इसमें यह भी कहा गया है कि फिल्म में रावण से संबंधित दृश्य तथ्यों को पूरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। बता दें कि आदिपुरुष में अभिनेता सैफ अली खान ने ने रावण की भूमिका निभाई है।

करोड़ों का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये तक का है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को 80 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। इस फिल्म के करीब 10 लाख टिकट एडवांस में ही बुक हो चुके थे। हालांकि रिलीज होने के बाद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों को इसके बुरे वीएफएक्स और घटिया डायलॉग्स पसंद नहीं आ रहे। कुछ सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की भी खबरें सामने आई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811