Let’s travel together.
nagar parisad bareli

चैत्र नवरात्रि पर बन रही ग्रहों की ऐसी स्थिति, जानें किन राशि वालों को होगा लाभ-नुकसान

0 560

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू पंचांग का नया साल संवत (हिंदू वर्ष 2079) शुरू होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों की विशेष युति कई राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जानें नवरात्रि के दौरान किन ग्रहों की युति से किन राशियों से जुड़े जातक रहें सावधान-
कितने दिनों के होंगे चैत्र नवरात्रि-
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि 9 दिनों के होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 2022 में किसी तिथि का क्षय और वृद्धि नहीं हो रही है।
हिंदू पंचांग के जानकारों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि में शनि और मंगल का मकर राशि में गोचर रहेगा। शनि और मंगल दोनों ही शत्रु ग्रह है इसलिए यह युति जीवन में बहुत ही नकारात्मक प्रभाव लेकर आ सकती है। कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को शनि व मंगल की युति के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। जबकि मेष, मकर और कुंभ समेत अन्य राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

देवगुरु बृहस्पति इस दौरान शुक्र के साथ कुंभ राशि में रहेंगे। इसके अलावा मीन राशि में सूर्य, बुध के साथ मेष राशि में चंद्रमा, वृषभ राशि में राहु, वृश्चिक में केतु रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति भी लाभकारी रहेगी।

चैत्र नवरात्रि में देवी के इन 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जानें नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के किन स्वरूपों की करें पूजा-

प्रथम – शैलपुत्री
द्वितीया – ब्रह्मचारिणी
तृतीया – चंद्रघंटा
चतुर्थी – कुष्मांडा
पंचमी – स्कंद माता
षष्ठी – कात्यायनी
सप्तमी-कालरात्रि
अष्टमी – महागौरी
नवमी – सिद्धिदात्री।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811