Let’s travel together.

तेंदूपत्ता श्रमिकों को नक्सलियों से सुरक्षा दे रहे जवान हो रहे बीमार 10 से अधिक जवान भर्ती

69

बालाघाट। मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में तेंदूपत्ता तुड़ाई के कार्य के दौरान अक्सर ही नक्सली श्रमिक, मुंशी व ठेकेदारों को डराने-धमकाने कार्य करते है। नक्सलियों की इस कायराना हरकत को रोकने के लिए इस वर्ष पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेंदूपत्ता श्रमिकों को पुलिस के जवानों के द्वारा तेंदूपत्ता तुड़ाई कार्य के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। घने जंगल में ये जवान 24 घंटे श्रमिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही नक्सली उन्मूलन के लिए सर्चिंग भी कर रहे है। ऐसे में इन जवानों को जंगल में ही रात गुजारना पड़ रहा है। जिससे ये जवान मच्छरों के काटने से मलेरिया बीमारी से ग्रसित हो रहे है। लगभग 10 से अधिक जवान बीमार हो कर अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि बालाघाट जिले में 90 प्रतिशत तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ही किया जाता है। जिसपर व्यवधान न हो और नक्सलियोंं के मूवमेंट को अंकुश लगाने के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही है।

लांजी के सुलसुली चौकी के जवान हाे रहे मलेरिया से पीडि़त

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलसुली चौकी में तैनात सीआरपीएफ के जवान मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन तो कर रहे है, लेकिन वे लगातार जंगल में रहने व मच्छरों के काटने से मलेरिया बीमारी से ग्रसित हो रहे है। ऐसे ही दस से अधिक जवानों की तबियत खराब होने पर जांच किए जाने पर मलेरिया से पीडि़त होने पर उन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। यहां इन जवानों को बेहतर व त्वरित उपचार दिए जाने के लिए कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

इन जवानों को कराया गया भर्ती

सुलसुली चौकी के सीआरपीएफ के जवान ब्रिजेन्द्र सिंह तोमर, वकील चंद, शिशुपाल सिंग, शैलेन्द्र सिंह, लालचंद, विजय सिंग, लेट गोरख, आशीष त्रिपाठी, जयदीप सिंग,सुरेन्द्र बोमरे व मनोज सिंह को मलेरिया पाजिटिव मिलने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जवानों ने बताया कि उनके पास सुरक्षा के संसाधन तो मौजूद है, लेकिन घने जंगल में मच्छर अधिक होने के चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

इनका कहना है.

लांजी थाना क्षेत्र से पुलिस के जवान की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी जांच करने पर मलेरिया पाजिटिव मिलने पर उन्हें बेहतर उपचार करने के लिए कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जवानों की नियमित देखरेख की जा रही है। उनकी स्थिति में सुधार है।-डा. संजय धबड़गांव, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811