Let’s travel together.

सतपुड़ा भवन में आगजनी की घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा उच्च स्तरीय बैठक , सी एम के निर्देश जाँच रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करें

0 140

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग की घटना के संबंध में बैठक की मुख्यमंत्री चौहान ने जाँच रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह संतोषजनक है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शासकीय कार्य प्रभावित न हो इस उद्देश्य से जो कार्यालय आग से प्रभावित हुए हैं, उन्हें अन्य भवनों में शिफ्ट कर तत्काल कार्य आरंभ किया जाए। शासकीय दस्तावेजों को डिजिटली रिट्रीव कर रिकॉर्ड संधारित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना पर उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिए। निवास कार्यालय भवन समत्व में हुई बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए फायर सेफ्टी ऑडिट की पुख्ता व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी बहुमंजिला इमारतों के चारों ओर फायर फाइटिंग सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए स्थान उपलब्ध हो। बैठक में जानकारी दी गई कि आग पर नियंत्रण के लिए सेना, सीआईएसफ, भेल और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमों को सक्रिय किया गया था। बैठक में अपर मुख्य सचिव , अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , प्रमुख सचिव, उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811