Let’s travel together.

शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल छत्रियों पर किया आईटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास

0 69

 

– अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आइटीबीपी की तैयारियां जोर-शोर से जारी

– योगाभ्यास के जरिए सिखाएं जा रहे हैं योग के गुण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल दूरसंचार वाहिनी के पुलिस जवानों ने सोमवार को सिंधिया घराने की ऐतिहासिक छत्रियों पर योगाभ्यास किया। शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माने जाने वाली से सिंधिया घराने की ऐतिहासिक छत्रियों पर यहां आइटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास कर लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। शिवपुरी की ऐतिहासिक सिंधिया घराने की छत्रियों पर आयोजित इस योगाभ्यास में आईटीबीपी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ल सहित आइटीबीपी के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या मौजूद रहे।
गौरतलब है कि शिवपुरी में इस समय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईटीबीपी सहित केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं। सिंधिया घराने की ऐतिहासिक छत्रियों पर योगाभ्यास को लेकर आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। छत्रियों पर हमारे जवानों ने छत्रियों पर योग किया जिससे हमारे शहर की जो पुरानी धरोहर व पर्यटन स्थल हैं उनका भी प्रचार हो। योगाभ्यास में भाग लेने वाले सब इंस्पेक्टर शराफत खान ने बताया कि हमारी पूरी बटालियन ने छत्री पर योगाभ्यास किया। इस योग के जरिए हमने लोगों से ज्यादा से ज्यादा योग करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811