Let’s travel together.
nagar parisad bareli

संवाद कार्यक्रम के जरिए भाजपा में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर शुरू हुआ

0 29

 

संवाद कार्यक्रम लेकिन कार्यक्रम कृषि मंत्री के भाषण तक सिमटा

– केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर सात विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया। संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आए हुए थे। संवाद कार्यक्रम के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से बतियाना था, उनकी बात सुननी थी लेकिन संवाद कार्यक्रम के दौरान देखने में आया कि संवाद की जगह सीधा भाषण हो गया। इस संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पहले कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इसके बाद सीधे केंद्रीय कृषि मंत्री को बोलने के लिए आमंत्रित कर दिया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने यहां पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। पार्टी की रूपरेखा को लेकर के कई बातें कहीं लेकिन संवाद कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ताओं के बीच जो बातचीत होनी चाहिए थी वह यहां पर नहीं हो पाई। एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संवाद कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था। संवाद कार्यक्रम का मतलब यह होता है कि हमारी बात भी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुने लेकिन यहां पर वरिष्ठ नेता ने सीधे अपनी बात हमारे सामने कह दी। संवाद कार्यक्रम में दोनों पक्षों से बात होनी चाहिए लेकिन यह बात यहां पर नहीं हो सकी।

चंदेरी और चाचौड़ा के भी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था-

शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां पर गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा और अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति को लेकर अवगत कराया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती का संदेश दिया। इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के ज्यादा से ज्यादा प्रचार पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने की बात कही।

सांसद केपी यादव भी रहे विशेष तौर पर मौजूद

बैठक के दौरान गुना- शिवपुरी के सांसद केपी यादव भी मौजूद रहे। गुना और शिवपुरी के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बैठक और संवाद कार्यक्रम के दौरान केपी यादव की मौजूदगी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं रहीं। इस बैठक में वैसे तो सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था लेकिन देखा गया कि भाजपा के जो पुराने और मूल कार्य करता है वह यहां ज्यादा संख्या में देखे गए। इसका अलावा कुछ सिंधिया समर्थक नेता भी बैठक में आए थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस समय भाजपा में पुराने और जो मूल कार्यकर्ता हैं वह पार्टी में सिंधिया समर्थकों के आने के बाद नाराज हैं। अब विधानसभा चुनाव से पहले इन नाराज पार्टी नेताओं को मनाने का दौर संवाद कार्यक्रमों के जरिए शुरू हो गया है।

पत्रकारों से चर्चा में नरेंद्र सिंह तोमर बोले- इस बार ग्वालियर चंबल संभाग में ज्यादा सीटें जीतेंगे-

बैठक के बाद पत्रकारों ने नरेंद्र सिंह तोमर से चर्चा भी की। ग्वालियर-चंबल संभाग से सीटें जीतने की बात पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इस बार 34 में से 26 से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में कार्यकर्ता वाली बात पर केंद्रीय मंत्री तोमर बोले कि सिंधिया भाजपा में आ गए है, भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। इसलिए नरेंद्र सिंह तोमर कार्यकर्ता हैं, सिंधिया भी कार्यकर्ता हैं और शिवराज सिंह भी कार्यकर्ता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811