Let’s travel together.

जब कान पकड़कर बोले चाकूबाज,चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी….है

0 212

 

    सुरेन्द्र जैन रायपुर

चाकूबाज जब किसी शहर कस्बा या गांव की गलियों से गुजरते हैं तो शरीफों के शरीर कांपने लगते हैं लेकिन जब पुलिस ऐंसे चाकुबाजो को चन्द घँटों में पकड़कर न सिर्फ हवालात की हवा खिलाती है बल्कि उनका कान पकड़कर जुलूस निकालकर उनसे ये कहलवाती है कि चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी….तो अमन चैन पसन्द आम जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास कायम होता है और चाकुबाजो को देखकर फिर उनके मन मे भी भय व्याप्त नहीं होता।

ऐंसा ही कुछ नजारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिला जहां पुलिस ने चन्द घँटों में ही चाकूबाजी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे उनके कान पकड़वाकर उनका जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए चाकूबाजी पाप है पुलिस हमारी…. है।

अपराधों पर लगाम लगाने में लगे एसएसपी

रायपुर एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उनके  निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक  देवचरण पटेल  नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक  मयंक गुर्जर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने चाकुबाजो पर लगाम लगाना शुरू की पुलिस थाना सरस्वती नगर में अपराध क. 157/2023 धारा 307,34 भादवि के आरोपियो आकाश उर्फ जेडी, अतुल, राज को गिरफ्तार किया

घटना दिनांक 04.जून.2023 की रात्रि 12.30 से 12.45 बजे के मध्य की है प्रार्थी ऋषि मलिक द्वारा की गई रिपोर्ट के अनुसार वह अपने दोस्त दीपक कुमार एवं मामा नानू नेताम के साथ अपने नानी के घर से भोजन कर अपने घर मोतीलाल नगर कोटा जा रहे थे कि कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास बैठे चाकूबाज आरोपी राज, जेडी उर्फ आकाश, अतुल इन  तीनो ने प्रार्थी को देखकर पूर्व रंजिश पर से वाद विवाद कर गालीयां  देकर जान से मारने की धमकी देने लगे  प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी राज एवं अतुल ने प्रार्थी को पकड़  लिया ओर दूसरे आरोपी जेडी उर्फ आकाश ने अपनी जेब में रखे चाकू से प्रार्थी के पसली एवं कंधे पर ओर प्रार्थी के दोस्त दीपक के पेट मे हत्या करने के नियत से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से गायल हो गए

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना क्रम में पता तलाश शुरू की ओर  चंद घंटो मे ही चाकुबाज आरोपियों को पकड़ा गया पूछताछ में उन्होंने अपना  अपराध स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी जेडी उर्फ आकश नायक से एक बटनदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी जेडी उर्फ आकाश नायक, अतुल महानंद, राज अग्रवाल को भी गिरफ्तार  कर 5 मई को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

(1) जेडी उर्फ आकाश पिता सुरेन्द्र नायक उम्र 22 वर्ष सा. कुकुरबेडा बर पेड के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर(2) अतुल महानंद पिता अगस्ती महानंद उम्र 23 वर्ष सा. कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर(3) राज अग्रवाल पिता मुकेश अग्रवाल उम्र 23 वर्ष सा. सिद्देश्वरी मंदिर के पास कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री  हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र पटवा ने की आत्मीय एवं सौजन्य भेंट     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’     |     किसानों की सहमति के बिना खेतों में टावर निर्माण तत्काल रोका जाए- अजय सिंह     |     लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811