रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन
ओबेदुल्लागंज नगर परिषद में गौहरगंज रोड पर स्थित रानी दुर्गावती व्यावसायिक केंद्र जिसका शिलान्यास स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा किया गया था पर आज यह व्यवसायिक केंद्र कबाड़ खाने में तब्दील हो गया है पूरे परिसर को अफसर खान कबाड़ी ने कबाड़ खाने में तब्दील कर दिया है एकमात्र दुकान जो बाहर खुली है इसके अलावा पूरे व्यवसायिक परिसर पर कबाड़ी अफसर खान का कब्जा है विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 5 की महिला द्वारा इस कबाड़ खाने को लेकर पूर्व मंत्री व भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा से भी शिकायत की थी जिसके बाद विधायक सुरेंद्र पटवा ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था पर 1 हफ्ते से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी हालात जस के तस दिखाई नजर आते हैं ना तो पार्टी के कार्यकर्ता और ना ही ओबैदुल्लागंज नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्यवाही करना उचित समझा है अब आप समझ ही चुके होंगे कि चुने हुए जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा से शिकायत करने के बाद भी जब कार्यवाही नहीं हो रही तो फिर अन्य मामलों में शिकायत के बाद कार्रवाई क्या की जाती होगी
इनका कहना है
मैं अभी बाहर हूं जैसे ही ओबैदुल्लागंज पहुंच जाऊंगा नगर परिषद द्वारा कबाड़ी को नोटिस जारी किया जाएगा
सोनू चौकसे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष ओबेदुल्लागंज भाजपा
भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने नगर के विकास सहित नगर में फैली अव्यवस्था की शिकायत को लेकर कार्यक्रम रखा था जिसमे रानी दुर्गावती व्यवसायिक केंद्र में कबाड़ खाना संचालित होने की शिकायत भी की गई इसके बाद भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कबाड़ी खुलेआम पूरे परिसर पर कब्जा जमा रखा है पर स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है
–हरपाल राजपूत पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता
विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी कार्यवाही के लिए अधिकारियों को आदेश दिया था की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए इसके बाद भी आज कई दिनों बाद भी कार्यवाही की गई अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है
–दीपक दुबे ब्लॉक अध्यक्ष आम आदमी पार्टी औबेदुल्लागंज