Let’s travel together.

जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं बच्चों की वर्कशॉप भी लेता हूं फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव

0 110

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल। भारत भवन में 1 से 4 जून तक बाल फिल्म समारोह आयोजित किया गया था जिसके अंतिम दिन “बच्चों का सिनेमा ” पर वैचारिक सत्र में फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा एवं रघुवीर यादव जी ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर रघुवीर यादव जी ने कहा कि मैंने चाचा चौधरी सीरियल बच्चों के लिए ही किया था और एक फिल्म “आसमान से गिरा” उसमें भी काम किया था जो कि बच्चों के लिए आई थी अब आजकल बच्चे मोबाइल में ही व्यस्त हो गए हैं एक समय था जब हम अपने घर में हमारे परिवार के बड़े बुजुर्ग अर्थात दादा दादी एवं नाना नानी बच्चों को कहानियां सुनाया करते थे मां उन्हें लोरिया सुनाया करती थी अब तो बच्चे रात में मोबाइल में ईयर फोन लगाकर पाश्चात्य सभ्यता के गाने सुनते हुए सो रहे हैं

बच्चों के लिए फिल्में बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इस समारोह में शामिल फिल्म “माई फ्रैंड गणेशा”, “चिल्लर पार्टी”, “आई एम कलाम” ओर “ब्लू अंब्रेला” बच्चो के लिए उत्कृष्ट फिल्में हैं इस तरह की फिल्में अब नही बन पा रही है रघुवीर यादव जी का कहना है कि टॉकीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म आज की तारीख में दोनों ही जरूरी हैं
थिएटर में फिल्म देखने का अलग ही आनंद होता है जो ओ टी टी से नहीं मिलता है लेकिन घर पर बैठकर ओटीपी के जरिए फिल्म देखने की सहूलियत तो रहती है आप जब चाहे जब घर पर फिल्म देख सकते हैं दोनों का अपना अलग-अलग आनंद है थिएटर अर्थात ड्रामा मेरी पहली प्राथमिकता है बिना थिएटर के मेरा जीवन व्यर्थ है इसलिए मैं अभी तक थिएटर से जुड़ा हुआ हूं और प्ले भी करता रहता हूं जब भी मौका मिलता है तो मैं बच्चों के लिए भी वर्कशॉप करता हूं उल्लेखनीय है रघुवीर यादव वेब सीरिज पंचायत 3 की शूटिंग के लिए इस समय भोपाल सीहोर आए हुए हैं
इस अवसर पर थियेटर निर्देशिका अभिनेत्री सरोज जी, प्रोडक्शन एवम लोकेशन मैनेजर, लाइटिंग एक्सपर्ट अनूप सोनी बंटी, पत्रकार अभिषेक पाराशर एवम कवि, लेखक भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811