Let’s travel together.

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, एक घायल

0 58

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

 

शनिवार की रात्रि लगभग 1 बजे आमापानी के पास मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से महज 1 किमी दूर आमापानी कला के पास मोड़ पर भोपाल की ओर से आ रही टीवीएस बाइक पर दो युवक सवार थे, जिन्हें अज्ञात वाहन की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। जिससे बालमुकुंद विश्वकर्मा पिता दामोदर उर्फ दम्मू विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी खैरी टडा जिला सागर की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं ब्रजेश विश्वकर्मा पिता मनोहर विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 साल निवासी खैरी टडा जिला सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों युवक भोपाल से अपनी बाइक से शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपने ग्राम जा रहे थे। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार की सुबह कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811