16 वें दिन सोमवार को भोपाल पहुँचकर CM हाउस पर धरना देगे
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर रविवार को लगभग 350 लोगों का जत्था भोपाल के लिए निकला।
सतना जिला ग्राम पिथौराबाद मैहर तहसील के उचेहरा मैहर से 16 अप्रैल से पदयात्रा करते हुए भोपाल के लिए रवाना हुए करीब 15 दिन की यात्रा करते हुए रविवार सुबह दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर पहुंचे पदयात्रा करने वाले ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि 10 साल पहले उनके खेतों से हाईटेंशन लाइन के बड़े-बड़े टावर लगाए गए थे प्रत्येक टावर के एवज में उन्हें पैसे दिए जाने का अनुबंध किया गया था मगर अभी तक उनको पैसे नहीं मिले हैं और भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हुए हैं उनको भी किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है पद यात्रा करने वाले कुछ लोगों का कहना है कि कुछ असरदार किसान और राजनीतिक रसूखदार किसानों को मुआवजा मिल चुका है लेकिन जो सम्मान किसान थे उन्हें अभी तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है किसानों का कहना है कि खेती-किसानी उन का भरण पोषण का एकमात्र सहारा था लेकिन वहां टावर लगने के कारण खेतीवाड़ी नहीं कर पा रहे हैं टावर लगने की वजह से खतरा हमेशा बना रहता है हम अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं किसानों और ग्रामीणों ने आखिरकार पदयात्रा करते हुए भोपाल जाने का निर्णय लिया और 16 अप्रैल को पदयात्रा पिथौरा बाद से शुरू की गई उन्हें पैदल चलते हुए आज 15 वा दिन है 16 वे दिन सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे पदयात्रा में बड़े, बुजुर्ग, युवा सभी वर्ग के लोग पदयात्रा में शामिल थे कुछ तो इतने बुजुर्ग थे कि उनको चलने में तकलीफ हो रही थी मगर अपने हक की लड़ाई के लिए बहा भी पद यात्रा में शामिल हुए कई लोगों की रास्ते में तबीयत खराब होने के कारण उनको घर वापस भेज दिया गया अब जत्थे में 350 के लगभग लोग शामिल है जो सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे