Let’s travel together.

सो रही सरकारलेटलतीफी पड़ेगी भारी:चौखट पर मानसून- पीएचई की 350 सिंगल फेस मोटर और नपा के 6 ट्यूबवेल टेंडर में ही अटके जनता जलसंकट से परेशान

0 83

 

शिवलाल यादव

रायसेन।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचई विभाग और शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका परिषद और नगरपरिषद के हाथों में पेयजल व्यवस्था और जलसप्लाई की कमान होती है।लेकिन इन दोनों ही जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली कई सवाल खड़े कर रही है। पीएचई विभाग को जिले के सभी ब्लॉकों में 50-50 यानि की कुल 350 सिंगल फेस मोटरें ट्यूबवेल में डलवाना थी।लेकिन टेंडर से देरी से जारी किए गए इसके चलते मोटरें नहीं डल पाई।


रायसेन की नगरपालिका परिषद ने भी देर-सवेर टेंडर जारी किए। लेकिन ये काम करने के लिए कोई कंपनी या ठेकेदार तैयार ही नहीं हुआ है। इसलिए ट्यूबवेल नहीं लग पाए। अब मानसून चौखट पर इसलिए बारिश शुरू होने पर ये काम अधर में चले जाएंगे। इधर अगले साल गर्मी में फिर ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासी पानी के लिए खेतों में लगे ट्यूबवेल और शहरवासी टैंकर के भरोसे रहेंगे।

100 से अधिक हैंडपंप और 22 नल-जल योजनाएं फिलहाल बंद…..
जिले भर में इन दिनों 100 से अधिक हैंडपंप और 22 से अधिक नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हुई हैं । इसके अलावा जल स्तर गिरने से भी सैकडों हैंडपंप बंद पड़े हैं। जिन्हें पीएचई द्वारा बंद माना ही नहीं गया है। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए ट्यूबवेल या हैंडपंप के जगह 350 सिंगल फेस मोटरें डाली जाना थी, इससे जल स्तर गिरने के बावजूद नीचे से भी पानी खींचा जा सकें। इसके लिए टेंडर भी बुलाए गए।लेकिन सिंगल फेस मोटर डालने का काम ही शुरु नहीं हो पाया। विभाग बारिश के भरोसे है कि बारिश होने के साथ ही पानी की समस्या अपने आप ही खत्म हो जाएगी।

खेतों से पानी लाते हैं ग्रामीण…..
सरपंच रमेश आदिवासी बताते हैं कि नारायणपुर पंचायत में पांच गांव आते हैं। सभी गांवों में जल संकट गहराया हुआ है। हैंडपंपों से पानी आना लगभग बंद हो गया है। इसके कारण खेतों में लगे ट्यूबवेल और खेतों के कुओं से ग्रामीण पानी लेकर आते हैं। हालांकि नारायणपुर में नल-जल योजना के लिए टंकी बनाई गई हैं ।लेकिन ग्रामीणों को पानी मिलना शुरू नहीं हो पाया है ।

शहर के ताजपुर मोहल्ले में ही जल संकट….लोग परेशान प्यासे कण्ठों की कैसे बुझे प्यास
रायसेन शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां के रहवासी टैंकरों से होने वाली पानी की सप्लाई पर ही निर्भर हैं। इनमें रेशम केंद्र , अयोध्या बस्ती, राहुलनगर ताजपुर मोहल्ला वार्ड 14,वार्ड नंबर 18 के किला रोड ,खैराबाद सहित कई जगह के रहवासी टैंकरों से होने वाली जल सप्लाई पर ही निर्भर हैं।
टेंडर के बावजूद एक भी पार्टी ने नहीं दिखाई रुचि....
शहर की पेजयल सप्लाई व्यवस्था हलाली डेम के ही पानी पर निर्भर है। वहां कोई खराबी आ जाने या पाइप लाइन डेमेज हो जाने के कारण पूरे शहर की जल सप्लाई ठप्प पड़ जाती है। ऐसा साल में कई बार होता भी है। हलाली डैम की जल सप्लाई फेल होने पर भी शहरवासियों को पानी मिलता रहे।इसके लिए नगरपालिका परिषद ने फिल्टर प्लांट के पास 6 नए ट्यूबवेल स्थापित करने का प्लान बनाया। हालांकि ये पूरी प्रक्रिया इतनी देरी से शुरू हुई की इससे मानसून आने तक भी लोगों को लाभ नहीं मिलने वाला। बीते दिनों ट्यूबवेल स्थापित कराने के लिए टेंडर बुलाए। लेकिन एक भी ठेकेदार ने ट्यूबवेल खनन के लिए रुचि नहीं दिखाई।
इनका कहना है……
फिर बुलाए जाएंगे टेंडर
शहर के रायसेन बायपास फिल्टर प्लांट के पास 12.50 लाख रुपए की लागत से 6 नए ट्यूबवेल स्थापित कराने के लिए टेंडर बुलाए गए।लेकिन एक भी टेंडर नहीं आया। अब फिर से टेंडर बुलाए जाएंगे।
अभिषेक मालवीय, जल शाखा प्रभारी, नपा रायसेन
अप्रैल में ज्वाइन किया है
मैने जिले में 4 अप्रैल को ज्वाइन किया है । ज्वाइन करने के बाद से टेंडर बुलाए हैं। टेंडर तो 6 से 7 ठेकेदार कंपनियों ने डाले हैं।लेकिन अब प्रक्रिया पूरी करके काम शुरु कराया जाएगा। हालांकि ये काम जनवरी से शुरु होना चाहिए था।
एसके मालवीय, ईई, पीएचई, रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811