Let’s travel together.

कोरोना काल में सबसे ज्यादा टीका लगाने वाली शिवपुरी की एएनएम का दिल्ली में सम्मान

0 137

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया सम्मान

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में कोरोना काल में कोरोना से बचाव को लेकर सबसे ज्यादा लोगों को टीका लगाने वाली स्वास्थ्य विभाग की एएनएम को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने सम्मानित किया है। शिवपुरी कोरोनाकाल में सर्वाधिक टीकाकरण करने के मामले में मप्र में पहले नम्बर पर रहीं एएनएम अलका श्रीवास्तव का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मान किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने यह सम्मान शिवपुरी की एएनएम अलका श्रीवास्तव को दिया।
दरअसल शिवपुरी जिला अस्पताल में टीकाकरण सेंटर में पदस्त एएनएम अलका श्रीवास्तव ने बिना कोई अवकाश लिए टीकाकरण के 856 सेशन में 1 लाख 10 हजार 415 लोगों को टीका लगाया। वह मध्यप्रदेश में सर्वाधिक टीका करण करवाने में पहले नंबर पर रही। इससे पहले टीकाकरण क्षेत्र में ही अच्छा कार्य करने पर एएनएम अलका श्रीवास्तव को पूर्व में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811