Let’s travel together.

जिले में 2 लाख 43 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को हर महीने मिलेंगे एक-एक हजार रूपये – स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

0 110

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने रायसेन में घर-घर जाकर बहनों को प्रदान किए लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र

रायसेन।स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन के वार्ड नंबर 14 राहुल नगर में घर घर जाकर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। लाड़ली बहनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही लाड़ली भांजियों द्वारा ‘‘मामा जी‘‘ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया गया। इसके पूर्व राहुल नगर में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी। योजना के तहत लाड़ली बहनों को हर महीने एक-एक हजार रू की राशि प्रदान की जाएगी। इसी महीने की 10 तारीख को पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे रायसेन जिले में दो लाख 43 हजार 428 लाड़ली बहनों को हर महीने एक-एक हजार रू मिलेंगे। अकेले रायसेन नगर में ही आठ हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी।

जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की हैं। बेटियाँ हमारे लिए वरदान हैं। एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था, आज बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी-2 सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई। शिक्षण कार्य में भी बेटियों की हिस्सेदारी कम से कम आधी हो, इसकी पहल की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के लिए सीखो-कमाओ योजना शुरू की गई है, जिसमें युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। यह योजना युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है, जिससे वे खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलें। उन्होंने बताया कि योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान भाईयों को हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 04 हजार रू, इस प्रकार कुल 10 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर दिए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गॉव-गॉव में हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उन्नति के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में गॉवों तथा वार्डो में शिविर लगाकर आवेदन भरे गए। जिले में कोई भी पात्र महिला आवेदन से शेष ना रहे, इसके लिए प्रत्येक स्तर मॉनीटरिंग की गई। योजना के लिए जिले में दो लाख 45 हजार से अधिक आवेदन भरे गए। एक मई से 15 तक 2275 आपत्तियां भी प्राप्त हुई, जिनका नियमानुसार निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि सभी दो लाख 43 हजार 428 लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र घर-घर जाकर प्रदान किए जाएंगे। योजना का जिले में बेहतर और सफल क्रियान्वयन हों इसके लिए प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भी लाड़ली बहनाओं को, योजना स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री जमना सेन, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |     भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन     |     होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला     |     दीवानगंज क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी नहर मांग फिर गूंजी, सीएम को सौंपा आवेदन     |      ग्रामीण अंचलों में होली की तैयारियां तेज, मलरिया बनना प्रारंभ     |     गीदगढ़–महुआखेड़ा गौशाला में मृत मिला तेंदुआ, पीएम के बाद अंतिम संस्कार, फिर बालमपुर के जंगल में दिखा बाघ     |     खानापूर्ति की भेट चढ़ा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण,सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे व्यापारी     |     लापरवाही ने ली नवजात की जान, 108 एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल में ही तोड़ा दम     |     बरेली पुलिस ने शादी समारोह में व्यस्त परिवार के सूने घर में चोरी करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार     |     श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला ने जिला केसरी प्रतियोगिता में विजई पहलवानों का किया सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811