Let’s travel together.

सुल्तानगंज में आम आदमी पार्टी की अहम बैठक संपन्न

0 294

 

कृष्णकांत सोनी सुल्तानगंज रायसेन

25 जून को आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ग्वालियर पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष चौक से और जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कस्बा सुल्तानगंज के सोल्जर ढाबा पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सिलवानी विधानसभा के बड़ी संख्या में आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 25 जून को ग्वालियर में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचने के लिए रूपरेखा बनाई गई वही विधानसभा भर के सर्किल अध्यक्षों को अपने दायित्वों के बारे में समझाया गया। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश सोलंकी, नीलेश साहू, चाली यादव, रामबाबू सिंह, भगवत सिंह,अंकित राजपूत, सुनील शिल्पकार, ओम देव पटेल,सुनील रघुवंशी, उमेश शर्मा समेत विधान सभा के समस्त सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811