Let’s travel together.

शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयास सीएम राइज विद्यालय- सांसद केपी यादव

0 85

 

– सांसद केपी यादव ने किया सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांसद केपी यादव सरकार की उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। इस अवसर पर सांसद श्री यादव शिवपुरी विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेश खेड़ा में स्थित सीएम राइज विद्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने स्टाफ व छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर संवाद किया।
सांसद श्री यादव ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया एवं छात्रों द्वारा निर्मित कलात्मक कलाकृतियों को देखा एवं उन्हें बनाने वाली छात्राओं से चर्चा करते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। सांसद केपी यादव ने सभी छात्र छात्राओं से परिचय प्राप्त करते हुए अपने बचपन की बातें बताते हुए कहा कि पहले की शिक्षा व्यवस्था और अब की शिक्षा व्यवस्था में काफी अंतर आ चुका है आज हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है आज गांव में बच्चे उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर सकें इसके लिए सरकार ने सीएम राइज स्कूलों की स्थापना की है, ठीक उसी प्रकार पीएम मोदी द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत भी विद्यालयों का चयन किया गया है इस प्रकार हमारी सरकार का प्रयास है शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक एवं शैक्षिणक गुणवत्ता में कोई समझौता नही होगा। इस अवसर पर सांसद डॉ केपी यादव ने हाल में घोषित हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय में अग्रगण्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811