हायर सेकेंडरी स्कूल बीकलपुर हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 76% और हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 71.57% रहा
कृष्णकांत सोनी सियरमऊ रायसेन
सिलवानी विकासखंड के दूरस्थ ग्रामीण अंचल में स्थित, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीकलपुर का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा, इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 76 % रहा ।जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 71. 57 % रहा। उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य सुनील पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही समस्त स्टाफ ने भी छात्र छात्राओं को बधाई दी है। छात्र छात्राओं में उत्तीर्ण होने से प्रसन्नता व्याप्त है और, उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार का अभिनंदन करते हुए कहा कि, शिक्षा की दृष्टि से बीकलपुर स्कूल एक उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थान है, यहां पर पूरी मेहनत के साथ शिक्षा प्रदान की जाती है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि हमारा सौभाग्य है, कि हम इतने गौरवशाली विद्यालय के छात्र छात्रा के रूप में यहां पर, अध्ययन कर रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उल्लेखनीय है कि विगत 10 वर्षों से इस संस्था का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठतम रहा है, इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य सुनील पांडेय जी को राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।