Let’s travel together.

सपा MLA की स्पीकर को चिट्ठी, लिखा- 22 जनवरी को सभी विधायकों को साथ लेकर जाएं Ayodhya

0 114

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी विधायकों को अयोध्या (Ayodhya) ले जाने को कहा है। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अभी तक विधायक को कोई जवाब नहीं मिला है। गौरीगंज, अमेठी से सपा विधायक सिंह ने बताया, ”मैंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है और उनसे 22 जनवरी के अभिषेक समारोह के लिए सभी विधायकों को अपने साथ अयोध्या ले जाने का अनुरोध किया है।”

‘विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों को अपने साथ अयोध्या ले जाना चाहिए’
उन्होंने कहा, “चूंकि अध्यक्ष हमारे संरक्षक हैं, इसलिए मैंने उनसे अनुरोध करते हुए उनके कार्यालय को एक पत्र भेजा है।” उन्होंने कहा, ”हम सभी भगवान राम के अनुयायी हैं और विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों को अपने साथ अयोध्या ले जाना चाहिए।” सिंह ने यह पत्र ऐसे समय में लिखा है जब उनकी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 जनवरी के अभिषेक समारोह के लिए अयोध्या जाने पर सीधा जवाब नहीं दिया है। विधानसभा अध्यक्ष या उनके कार्यालय से प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि वह बाहर हैं, इसलिए अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके विवादास्पद बयानों के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) धार्मिक मुद्दों पर बात न करके पिछड़ों, दलितों और शोषितों के हितों पर ध्यान केंद्रित करने वाले व्यक्ति हैं।

अखिलेश को भी मिला था निमंत्रण
बता दें कि इससे पहले राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अखिलेश यादव को निमंत्रण दिए जाने को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का बयान आया था कि अखिलेश को बुलाया गया है। हालांकि, आलोक कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा था कि वे आलोक कुमार को नहीं जानते हैं। अखिलेश ने यह भी कहा था कि वे जिसको जानते हैं, निमंत्रण भी उनसे ही लेते हैं।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की होनी है। समारोह के लिए साधु-संतों समेत वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है। वहीं, जब प्रभु राम भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तो अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811